फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kaidi ki maut

जेल में कैदी की हालत बिगड़ी, अस्पताल में हो गई मौत

Wed, 04 Mar 2020 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
kaidi ki maut
कासगंज। जिला जेल में कैद अलीगढ़ ऊपरकोट निवासी एक कैदी की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक उसे अलीगढ़ रेफर कर रहे थे। जब तक जेल प्रशासन उसे अलीगढ़ ले जाता, तब तक अस्पताल में कैदी ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

ऊपरकोट निवासी आरिफ (70) पुत्र रईस 5 महीने पूर्व हत्या के प्रयास के आरोप में जेल भेजा गया था। अमांपुर थाने में उसके खिलाफ 2018 में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज हुआ। न्यायालय से वारंट जारी होने के बाद 24 सितंबर 2019 को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बुधवार को सुबह नित्य की भांति अन्य कैदियों के साथ आरिफ ने नाश्ता किया। कुछ ही देर बाद एसे घबराहट होने लगी। पहले तो उसे जिला जेल के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जेल पुलिस कैदी को जिला अस्पताल ले गई। जहां उसने दिल में दर्द बताया। चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद अलीगढ़ रेफर करने की प्रक्रिया पूरी की, लेकिन अलीगढ़ जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

एंबुलेंस से पहले पहुंची मौत
जिला अस्पताल से कैदी को अलीगढ़ के लिए रेफर करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जेल पुलिस ने एंबुलेंस सेवा 108 पर कॉल की। लखनऊ से कॉल रिसीवर ने एंबुलेंस चालक से कांफ्रेंस कर जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचने के निर्देश दिए। लगभग आधा घंटे में एंबुलेंस इमरजेंसी पहुंची, लेकिन उससे पहले ही कैदी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक बिगड़ गई थी हालत
हत्या के प्रयास का वारंटी सितंबर माह में जिला जेल में लाया गया। बुधवार को अचानक उसे घबराहट हुई। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल भेजा गया। जहां उसकी मौत हो गई। - आरके सिंह, जेलर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed