फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kabaddi player of tripura died in mathura

मथुरा में त्रिपुरा के कबड्डी खिलाड़ी की मौत, टूर्नामेंट में भाग लेकर लौट रही थी टीम

Wed, 02 Aug 2017 10:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 02 Aug 2017 10:46 AM IST
विज्ञापन
kabaddi player of tripura died in mathura
dead body
मथुरा के रमनलाल शोरावाला पब्लिक स्कूल में कबड्डी टूर्नामेंट में भाग लेने आए खिलाड़ी की मथुरा जंक्‍शन पर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बताया गया है कि खिलाड़ी सोने के बाद जगा ही नहीं। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


बताया गया है कि रमनलाल शोरावाला पब्लिक स्कूल में 29 जुलाई को कबड्डी टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए त्रिपुरा से कोच समेत 22 खिलाड़ियों की टीम मथुरा आई। प्रतियोगिता में भाग लेने के बाद खिलाड़ी सोमवार की देर रात स्टेशन पर पहुंच गए। मंगलवार सुबह वे तमिलनाडु की ट्रेन का इंतजार करते हुए खिलाड़ी सो गए। 
विज्ञापन


ट्रेन आने पर कोच अरुण कुमार ने सभी खिलाड़ियों को जगाया। 20 खिलाड़ी तो जाग गए पर त्रिपुरा के वीरपांडी निवासी कार्तिक (15) पुत्र सिडेंल नहीं जगा। बार-बार जगाने पर नहीं जागा तो खिलाड़ियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में किशोर खिलाड़ी को जिला अस्पताल ले जाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से उसे नयति हास्पीटल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों ने थोड़ी देर में उसे मृत घोषित कर दिया। खिलाड़ी की संदिग्ध मौत पर कोच समेत सभी खिलाड़ी के होश फाख्ता हो गए। कोतवाली पुलिस ने खिलाड़ी के शव को पोस्टमार्टम को भेजा। कोतवाली प्रभारी डीएन मिश्रा का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण ज्ञात हो सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed