फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kabaddi player molestation in Eklavya Sports Stadium at agra

आगरा: स्टेडियम में कबड्डी खिलाड़ी से छेड़छाड़, मारपीट के बाद हंगामा, दो रेफरी से पूछताछ

Mon, 15 Feb 2021 11:45 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 15 Feb 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Kabaddi player molestation in Eklavya Sports Stadium at agra
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को एक महिला कबड्डी खिलाड़ी से युवक ने छेड़छाड़ कर दी। खिलाड़ी ने युवक को चांटा मार दिया। आरोप है कि युवक ने खिलाड़ी से मारपीट कर दी। बचाने आई बहन को भी पीटा। 
विज्ञापन


आरोप ये भी लगाया गया कि आगरा के दो रेफरियों ने युवकों का साथ दिया। इस पर अन्य खिलाड़ी आ गए। उन्होंने हंगामा कर दिया। बाद में पुलिस पहुंच गई। मगर, इससे पहले ही आरोपी भाग निकला। पुलिस दोनों रेफरियों को थाने ले गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।        
विज्ञापन


एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में युवा कल्याण विभाग की ओर से जोन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। सोमवार को आखिरी दिन था। शाम तकरीबन चार बजे स्टेडियम में अलीगढ़ और मेरठ के बीच कबड्डी मैच चल रहा था। इस दौरान अलीगढ़ की कबड्डी खिलाड़ी ने स्टेडियम में मौजूद एक युवक पर छींटाकशी का आरोप लगा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक आगरा का ही एक खिलाड़ी बताया गया है। महिला खिलाड़ी ने युवक को चांटा मार दिया। इस पर युवक ने भी महिला खिलाड़ी के साथ मारपीट कर दी। खिलाड़ी को बचाने उसकी बहन आई। आरोपी ने उसकी भी पिटाई कर दी। इसके बाद भाग निकला। 

अलीगढ़ की कबड्डी टीम के कोच ने आरोप लगाया कि आगरा के रेफरी ने युवक का साथ दिया। उसे भागने में मदद की। खिलाड़ी से मारपीट पर स्टेडियम में हंगामा हो गया। इस पर बड़ी संख्या में खिलाड़ी भी जुट गए। 

सूचना पर थाना सदर की पुलिस पहुंची। पुलिस ने दोनों रेफरी को पकड़ लिया। सीओ सदर राजीव कुमार का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। विवाद के बाद देर रात तक दोनों रेफरी को छुड़ाने के लिए शहर के तमाम खेल एसोसिएशन के पदाधिकारी थाना सदर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed