फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   KA College, Sharda Johri and Varshney College were the winners

Agra News: केए कॉलेज, शारदा जौहरी और वार्ष्णेय कॉलेज विजेता

Sun, 28 Sep 2025 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 28 Sep 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
KA College, Sharda Johri and Varshney College were the winners
फोटो01कासगंज में नवरात्र पर्व पर चामुंडा मंदिर पर पूजा करते माता के भक्त । संवाद
कासगंज। राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ की अंतर महाविद्यालय क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन वीके जैन कॉलेज ऑफ एजुकेशन में रविवार को किया गया।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग में केए पीजी कॉलेज कासगंज एवं श्री वार्ष्णेय कॉलेज अलीगढ़ तथा महिला वर्ग में केए पीजी कॉलेज, कासगंज एवं श्रीमती शारदा जौहरी नगर पालिका गर्ल्स डिग्री कॉलेज की टीमें संयुक्त रूप से विजेता बनी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता सैलई गेट से शुरू होकर संकट मोचन धाम मंदिर से वापस सैलई गेट पर समाप्त हुई। पुरुष वर्ग में डॉ. राम मनोहर लोहिया पीजी कॉलेज ढोलना के शोभित सिंह ने प्रथम और चंद्र प्रकाश ने द्वितीय, श्री वार्ष्णेय कॉलेज अलीगढ़ के मोनू कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला वर्ग में केए पीजी कॉेलेज की चांदनी कुमारी ने प्रथम, पीसी बांगला कॉलेज हाथरस की भावना कुमारी ने द्वितीय और चंचल कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता टीमों व खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। इससे पहले मुख्य अतिथि प्रबंध समिति संयुक्त सचिव यश जैन ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अनुशासन को जीवन का हिस्सा बनाएं।

आयोजन सचिव डॉ. सरिता सिंह जादौन ने खेल भावना पर जोर दिया। पर्यवेक्षक डॉ. प्रवीण कुमार सिंह जादौन ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया। निर्णायक मंडल में डॉ. भावना टिमल, डॉ. दुर्वेश कुमार शामिल रहे। इस दौरान तकनीकी निदेशक प्रक्ष सिंह जादौन, मंजू कौशल, दिलीप लोधी, विधि सिंह, दिव्यांशु सागर, अंकित भास्कर, विवेक कुमार, छाया कुमारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed