फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   jyoti khudiyaan,jyonti khudiya,WEdding in mainpuri,Firozabad groom,gaangani,gangani,sainik bihar colony lucknow

महिला की शिकायत पर दूल्हे को मंडप से उठा ले गई औंछा पुलिस

Mon, 19 Jul 2021 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
jyoti khudiyaan,jyonti khudiya,WEdding in mainpuri,Firozabad groom,gaangani,gangani,sainik bihar colony lucknow
औंछा पुलिस हिरासत में दूल्हा - फोटो : MAINPURI
औंछा (मैनपुरी)। ज्योंती खुड़िया में रविवार रात बरात आई थी। शादी की रस्म चल रही थी और पुलिस पहुंच गई। पुलिस दूल्हे को मंडप से उठाकर थाने ले आई। मामले में एक महिला ने युवक पर दूसरी शादी करने की शिकायत की है। उधर, दुल्हन पक्ष की ओर से भी शादी करने से मना कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले में पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन

जनपद फिरोजाबाद के गांव गागनी निवासी अनुज कुमार वर्तमान में सैनिक बिहार कॉलोनी लखनऊ में रहता है। वह भोजपुरी फिल्मों में काम करता है। उसकी शादी थाना क्षेत्र के कस्बा ज्योंती खुड़िया निवासी युवती के साथ तय हुई थी। रविवार को अनुज बरात लेकर आया था। शादी की रस्में चल रहीं थीं। अनुज मंडप पर पहुंचा ही था कि तभी औंछा पुलिस पहुंच गई और उसे अपने साथ ले गई। परिजनों के पूछताछ करने पर पुलिस ने बताया कि युवक दूसरी शादी कर रहा हैञ एक महिला ने उसके खिलाफ शिकायत की है। शिकायत करने वाली महिला रामा देवी लखनऊ की रहने वाली है और अनुज से उम्र में दोगुनी है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस दूल्हे और महिला से पूछताछ कर रही थी। उधर, दुल्हन पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन

यह है पूरा मामला
अनुज भोजपुरी फिल्म बनाने वाली टीम में काम करता है। जानकारी के अनुसार पिछले वर्ष उसकी मुलाकात लखनऊ के एक अस्पताल में नर्स रामा देवी से हुई थी। इस दौरान रामा ने एक 27 वर्षीय युवक अमन भास्कर को मिलाया। उसे अपना भाई बताते हुए फिल्म में काम दिलाने के लिए कहा। अनुज ने उसे पवनपुत्र नाम की एक फिल्म में काम दिला दिया। हालांकि इसके बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई। इसके बाद अनुज चला आया। इस बीच अनुज को यह भी पता चला कि रामा देवी जिसे भाई बता रही है वह उनका बेटा है। रामा देवी अनुज से शादी करने की बात कह रही है लेकिन अनुज द्वारा इनकार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने पति द्वारा दूसरी शादी करने की शिकायत की थी। पुलिस युवक को ले आई है। उससे पूछताछ की जा रही है। जो भी सत्यता होगी उसके आधार पर कार्रवाई होगी। -विजय पाल, सीओ कुरावली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed