फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   jwaellers market opened today

42 दिन बाद आज खुलेंगे सराफा प्रतिष्ठान

Wed, 13 Apr 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Wed, 13 Apr 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
jwaellers market opened today
सराफ हड़ताल - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
एक्साइज ड्यूटी हटने तक दुकानों के ताले न खोलने पर अड़े सराफा व्यापारियों की हड़ताल आखिर आश्वासन पर ही खत्म हो गई। दिल्ली में हुई बैठक में मिले आश्वासन के बाद श्री सराफा कमेटी ने आगरा में भी हड़ताल 26 अप्रैल तक स्थगित कर दी। 42 दिनों की बंदी के बाद बुधवार को सराफा बाजार खुल जाएगा।
विज्ञापन

कारोबारियों ने किनारी बाजार तिराहे पर मंगलवार को धरना दिया लेकिन उनकी नजर दिल्ली में होने वाली बैठक पर थी। दिल्ली से मिले संदेश के बाद तय हुआ कि हड़ताल स्थगित कर दी जाए। उन्हें बताया गया कि प्रधानमंत्री 15 अप्रैल को 11 बजे सराफा प्रतिनिधिमंडल से बात करेंगे। इस आश्वासन के बाद देशभर के व्यापारियों ने बंदी खत्म करने का एलान कर दिया। आगरा में श्री सराफा कमेटी, सराफा मैन्यूफैक्चरिंग एसोसिएशन, किनारी बाजार सराफा कमेटी, नमक की मंडी स्वर्णकार समिति, कश्मीरी बाजार सराफ कमेटी, ज्वैलर्स एसोसिएशन ने तय किया कि बुधवार से काले झंडे लगाकर दुकानें खोलेंगे। धरने में आनंद अग्रवाल, देवेंद्र गोयल, पवन दौनेरिया, देवेंद्र दौनेरिया, विनोद जौहरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


दुकानें खोलने के मूड में थे व्यापारी
सराफा हड़ताल चली बेशक 42 दिन हो, लेकिन पहले सप्ताह तो बंदी कारगर रही। उसके बाद अधिकांश प्रतिष्ठान चोरी छिपे खुलने लगे। होली के बाद तो शहर के अधिकांश व्यापारियों ने खुलेआम दुकानें खोलीं। बुलियन कारोबारियों के हड़ताल से अलग हो जाने के बाद व्यापारी मान चुके थे कि ज्यादा दिन व्यापारियों को बंदी के लिए मनाना आसान नहीं होगा। इसलिए सम्मानजनक रास्ता चुनते हुए प्रधानमंत्री के बात करने के ही आश्वासन पर हड़ताल खत्म कर दी गई, जबकि अभी मुलाकात हुई भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed