फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Junk shops opened on the road, Municipal Corporation imposed fine

Agra News: सड़क पर खोलीं कबाड़ की दुकानें, नगर निगम ने ठोका जुर्माना

Fri, 14 Nov 2025 02:31 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Junk shops opened on the road, Municipal Corporation imposed fine
आगरा। नगर निगम ने बृहस्पतिवार को विभव नगर के लच्छीपुरा रोड पर सड़क किनारे टिन शेड लगाकर कबाड़ की दुकानें चला रहे दुकानदारों पर हजारों रुपये का जुर्माना लगाया। इन सभी को 20 नवंबर तक दुकानें हटाने का नोटिस दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार विजय और हरी सिंह ने सड़क किनारे टिन शेड लगाकर कबाड़ की दुकानें खोल रखी थीं। आसपास के लोगों ने शिकायत की थी कि दुकानों के बाहर फैला कबाड़ आवागमन में बाधा डाल रहा है। साथ ही आसपास गंदगी और बदबू का कारण भी बन रहा है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त के निर्देश पर जोनल अधिकारी गजेंद्र सिंह के नेतृत्व में प्रवर्तन टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों दुकानदारों पर कार्रवाई की।
विज्ञापन


निगम प्रशासन ने दुकानदारों को 20 नवंबर तक दुकानें स्वयं हटाने की चेतावनी दी है। इसके बाद निगम की टीम ने पुरानी मंडी चौराहे से फतेहाबाद रोड तक सड़क किनारे गंदगी और अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर भी कार्रवाई की। इस दौरान सड़क पर रखे ठेले, काउंटर और अवैध निर्माण हटाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गजेंद्र सिंह ने बताया कि सड़क पर अतिक्रमण और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा। सार्वजनिक मार्ग पर कब्जा करने या गंदगी फैलाने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed