फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   'Junk art' exhibit

‘कबाड़ से कला’ का प्रदर्शन

Thu, 28 Jan 2016 02:12 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Thu, 28 Jan 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
'Junk art' exhibit
सरस्वती शिशु बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज, सुभाष पार्क में बुधवार को विज्ञान-गणित, हस्तकला प्रदर्शनी एवं बाल मेले का आयोजन हुआ। नर्सरी से लेकर इंटर तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। हस्तकला प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने खराब गेंद, कप, कागज आदि से फ्लावर पॉट, कुर्सी मेज, बंदनवार जैसे सजावटी सामान बनाकर प्रदर्शित किए।
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों सौर ऊर्जा, फायर एलार्म, पवन चक्की, जल प्रबंधन आदि पर आधारित करीब 450 मॉडल प्रस्तुत किए। छात्र-छात्राओं के साथ बड़ी संख्या में अभिभावकों ने मॉडलों को देखा और उनकी सराहना की। छात्राओं ने मंदिर की सुंदर झांकी प्रस्तुत की, जिसमें श्रीगणेश, सरस्वती और राधा-कृष्ण की प्रतिमाएं विराजमान की गई थी। विद्यार्थियों ने बाल मेले का भी भरपूर लुत्फ उठाया। खानपान के कई स्टाल, झूलों का भी प्रबंध था।
विज्ञापन

प्रदर्शनी का उद्घाटन सिटी मजिस्ट्रेट रेखा एस. चौहान, आगरा कालेज के प्राचार्य डा. मनोज रावत और समाजसेवी जितेंद्र चौहान ने संयुक्त रूप से किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य जयप्रकाश द्विवेदी, प्रधानाचार्या सीमा जौहरी सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहा।   
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed