{"_id":"587e65ed4f1c1b665feffca9","slug":"juhi-babbar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब दक्षिण सीट से चला जूही बब्बर का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब दक्षिण सीट से चला जूही बब्बर का नाम
अब दक्षिण सीट से चला जूही बब्बर का नाम
Updated Wed, 18 Jan 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
अब दक्षिण सीट से चला जूही बब्बर का नाम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस में आगरा से टिकट के दावेदारों का पैनल हाईकमान को भेजने के बाद तमाम सीटों के लिए नए-नए नाम सामने आ रहे हैं। शहर की दक्षिण विधानसभा सीट से प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर की बेटी जूही बब्बर का नाम चल पड़ा है। इससे अन्य दावेदारों में बेचैनी है।
कांग्रेस सूत्रों की मानें तो ये नाम कांग्रेसियों की नब्ज टटोलने के लिए चलाए जा रहे हैं। राज बब्बर रिस्पांस जानना चाहते हैं। अभी तक दक्षिण सीट पर मुस्लिम कार्ड की बात चल रही थी लेकिन अचानक बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही बब्बर का नाम आ गया। राज बब्बर के करीबी बतातें हैं कि जूही के चुनाव लड़ने से आगरा ही नहीं फीरोजाबाद की सीटों पर भी फायदा मिलेगा। राज बब्बर भी आगरा और फीरोजाबाद से सांसद रह चुके हैं। हालांकि जूही नाम तीन महीने पहले भी चर्चा में था लेकिन उन्होंने कहा था कि राजनीति में आने का इरादा नहीं है। इसके बाद चर्चाएं थम गई थीं। इधर उत्तर सीट से भी ऐसे पैराशूटर्स का नाम चल रहा है जो दावेदारों के पैनल में नहीं है। इन्हें भी राज बब्बर का करीबी बताया जा रहा है। संगठन ने पार्टी हाईकमान के सामने अंदेशा जताया है कि पैराशूटर्स को टिकट देने से विरोध हो सकता है।