{"_id":"5ac35e094f1c1bd1618b54cc","slug":"judge-order-to-ssp-action-on-policeman","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अदालत में सिपाही ने किया ये काम, जज ने एसपी को कार्रवाई का दिया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अदालत में सिपाही ने किया ये काम, जज ने एसपी को कार्रवाई का दिया आदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
Updated Tue, 03 Apr 2018 04:36 PM IST
विज्ञापन
court Shimla
यूपी के मैनपुरी में स्पेशल जज एससी-एसटी एक्ट की अदालत में एक सिपाही ने जमकर हंगामा काटा। सरकारी वकील के हड़काने पर दीवानी हवालात से लाए दो बंदियों को अदालत में ही छोड़कर वह भाग गया।
स्पेशल जज ने आरआई को तलब कर सिपाही का मेडिकल कराने का आदेश दिया है। सिपाही के खिलाफ कार्रवाई करके 15 दिन में अदालत को सूचना देने के आदेश एसपी को दिए हैं।
हत्यारोपी आशाराम और गैर इरादतन हत्या के आरोपी होशियार सिंह को मंगलवार को जेल से तारीख के लिए दीवानी लाया गया। दीवानी हवालात से उनको अभिरक्षा में लेकर सिपाही सुखवीर स्पेशल जज एससी-एसटी एक्ट की अदालत में पहुंचा।

Trending Videos
बताया गया कि अदालत में बंदियों को पहुंचाने के बाद अदालत में ही सिपाही ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। अधिवक्ताओं ने ने जब सिपाही को काबू में करने की कोशिश की ते वह बंदियों को अदालत में ही छोड़कर भाग गया।
सहायक शासकीय अधिवक्ता ने इसकी जानकारी स्पेशल जज आनंद कुमार सिंह को दी। उन्होंने लॉकअप प्रभारी एखलाक अहमद को अदालत में तलब करके जमकर क्लास ली।
वहीं आरआई लाइन को अदालत में तलब करके सिपाही सुखवीर का मेडिकल कराने को कहा। स्पेशल जज ने एसपी को पत्र लिखकर सिपाही और लॉकअप प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई करके 15 दिन में अदालत में सूचना देने का कहा है।