फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   JP Nadda tried to help the Scheduled Class and enumerated the work being done for the Scheduled Class

UP: जेपी नड्डा का आगरा में जोरदार प्रहार, बोले- विपक्ष को जाने दो  जेल और बेल यात्रा पर... आप खिलाएं कमल

Thu, 07 Mar 2024 09:58 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 07 Mar 2024 09:58 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित वर्ग के राष्ट्रीय अधिवेशन में आए राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने विपक्ष को घेरा। करारा प्रहार करते हुए कहा कि विपक्ष को जेल और बेल यात्रा पर जाने दीजिए। आप कमल खिलाएं और भारत को विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनाएं। 

विज्ञापन
JP Nadda tried to help the Scheduled Class and enumerated the work being done for the Scheduled Class
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बृहस्पतिवार को आगरा के कोठी मीना बाजार मैदान में अनुसूचित मोर्चा राष्ट्रीय अधिवेशन में इंडिया गठबंधन को आड़े हाथों लिया। कहा- कांग्रेस को गरीबों से कोई लेना देना नहीं। उन्हें सिर्फ परिवार को बचाना है। गठबंधन में परिवार की पार्टियां हैं। उनके नेता जेल में हैं या वेल पर। मोदी सरकार में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से उठकर ऊपर आए हैं।
विज्ञापन


 

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के संबोधन में उनके निशाने पर कांग्रेस रही। नड्डा ने कहा कांग्रेस ने वंचित, शोषितों को मानवता व इंसानियत की नजर से नहीं देखा। सिर्फ वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया। दलितों को वोट का उपक्रम समझा। जबकि जनसंघ के समय से ही भाजपा ने एकात्म मानवतावाद पर काम किया। हम मानते हैं कि जब तक समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का भला नहीं होगा। समाज का विकास नहीं हो सकता है। कांग्रेस ने बाबा साहब को कभी सम्मान नहीं दिया।संविधान सभा में उनके चुने जाने का विरोध किया। उन्हें बंगाल से चुनकर आना पड़ा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले नड्डा ने दलित उत्थान की योजनाओं का जिक्र किया। मुद्रा, गैस कनेक्शन, राशन व अन्य योजनाओं में अनुसूचित वर्ग की हिस्सेदारी के आंकड़े गिनाए। फिर कहा कि देश में अनुसूचित वर्ग के रामनाथ कोविद और फिर जनजाति से पहला राष्ट्रपति भाजपा सरकार में बना। नड्डा ने कहा कि इंडिया गठबंधन में शामिल देश के विभिन्न प्रदेशों के दल पारिवारिक दल हैं। इनके नेता जेल में हैं या फिर बेल पर बाहर हैं। उन्होंने अधिवेशन में आए लोगों से यूपी में 80 में 80 सीटों पर कमल खिलाने की अपील करते हुए देश को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का ख्वाब दिखाया।

 
विज्ञापन

योगी ने की अंबेडकर मेट्रो स्टेशन की घोषणा
भाजपा अनुसूचित मोर्चा राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से आगरा फोर्ट मेट्रो स्टेशन का नाम डा.बीआर आंबेडकर करने की घोषणा की। उन्होंने आगरा को छत्रपति शिवाजी के शौर्य व पराक्रम से जुड़ी धरती बताया। कहा पिछले 10 साल में नए भारत का दर्शन कर रहे हैं। इस भारत में जाति, मजहब के आधार पर नहीं बल्कि सबका साथ, सबका विकास मंत्र के आधार पर कार्य होता है। वंचित समाज को मुख्यधारा में जोड़ा है। संविधान शिल्पी भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के नाम पर पंच तीर्थ बनाने की घोषणा करके संविधान और संसदीय प्रणाली का सम्मान किया है। राम मंदिर के निर्माण कार्य से पहले अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम महर्षि वाल्मीकि हवाई अड्डा रखा गया है। काशी में रविदास की जन्मस्थली में 25 फुट उनकी ऊंची प्रतिमा लगाई। भाजपा सरकार सामाजिक न्याय के पुरोधाओं को सम्मान करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed