{"_id":"5ca1693dbdec22142544710b","slug":"journey-of-agra-delhi-highway-has-become-expensive","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आज से महंगा हुआ हाईवे का सफर, बढ़ गया टोल, अब कार पर लिया जाएगा 105 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से महंगा हुआ हाईवे का सफर, बढ़ गया टोल, अब कार पर लिया जाएगा 105 रुपये
Mon, 01 Apr 2019 06:58 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 01 Apr 2019 06:58 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा-दिल्ली हाईवे का सफर महंगा हो गया है। एनएचएआई ने छोटे और कामर्शियल वाहनों पर टोल टैक्स बढ़ा दिया है। 31 मार्च की रात को बारह बजे के बाद से नई दरों को लागू कर दिया गया।
फरह के महुवन टोल पर अभी तक कार के 100 रुपये लिए जाते थे, लेकिन अब 105 रुपये कर दिए गए हैं। ट्रक का टैक्स बढ़ाकर भी 350 रुपये कर दिया गया है। टैक्स में पांच से दस फीसदी की वृद्धि बताई जा रही है।
आगरा-दिल्ली हाईवे 205 किलोमीटर का है। इस हाईवे पर दो टोल पड़ते हैं। एक टोल फरह के महुवन में है, जबकि दूसरा पलवल में। हाईवे अथारिटी ने दोनों पर ही टैक्स बढ़ा दिया है। महुवन टोल पर कार के टैक्स में 5 रुपये की वृद्धि की गई है।
विज्ञापन
जबकि कामर्शियल वाहनों पर 10 फीसदी टैक्स बढ़ाया गया है। अभी तक ट्रक पर महुवन टोल पर 335 रुपये लिए जाते थे लेकिन अब 350 रुपये लिए गए। हाईवे अथारिटी के अधिकारियों का कहना है कि इस बार टोल टैक्स में हल्के वाहनों पर मामूली इजाफा किया गया है। कामर्शियल वाहनों पर दस फीसदी बढ़ाया गया है। हालांकि रोडवेज की बसों का टैक्स बहुत कम बढ़ाया गया है।

टैक्स बढ़ जाता लेकिन सुविधाएं नाकाफी हैं
आगरा-दिल्ली हाईवे को सिक्सलेन बनाने का काम 2012 से चल रहा है। लेकिन अभी तक पूरा नहीं हो सका है। कहीं फ्लाईओवर अधूरा है तो कहीं अंडरपास। मथुरा जिले की सीमा में भी चौड़ीकरण का काम पूरा नहीं हो पाया है।
लोगों का कहना है कि हाईवे अथारिटी वाले टैक्स तो हर साल बढ़ा देते हैं लेकिन सुविधाओं के नाम पर सन्नाटा है। अगर किसी को हाईवे पर मदद की जरूरत पड़ गई तो मिलेगी नहीं।