फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Joint Director Agriculture emphasizes on increasing the area of Zayed crop

संयुक्त निदेशक कृषि ने जायद की फसल का क्षेत्रफल बढ़ाने पर दिया जोर

Wed, 10 Mar 2021 12:02 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Joint Director Agriculture emphasizes on increasing the area of Zayed crop
मैनपुरी। संयुक्त निदेशक कृषि आगरा मंडल मंगलवार को मैनपुरी पहुंचे। उन्होंने जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में विभागीय कार्यों और योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को जायद की फसल में क्षेत्रफल बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने किसान पाठशाला में प्रतिभाग कर उन्नत खेती के लिए किसानों को प्रेरित भी किया।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में संयुक्त निदेशक कृषि आगरा मंडल टीपी चौधरी ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि जायद की फसल की बुवाई का सही समय चल रहा है। ऐसे में अधिक से अधिक क्षेत्रफल में समय से जायद की बुवाई करने के लिए प्रयास किए जाएं। इसके साथ ही बीज उपलब्धता, उर्वरक उपलब्धता के बारे में जानकारी की। उन्होंने कहा कि कहीं भी बीज और उर्वरक की कमी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

इसके अलावा गेहूं का बीज लेने वाले किसानों के खाते में अनुदान भेजने की स्थिति के बारे में भी उन्होंने जानकारी ली। उप कृषि निदेशक डीवी सिंह को किसान सम्मान निधि के शत प्रतिशत आवेदन संशोधित कराने के लिए कहा। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी डॉ. गगनदीप सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी विजय सिंह व विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लहरा महुअन में किसान पाठशाला में किया प्रतिभाग
संयुक्त निदेशक कृषि टीपी चौधरी ने लहरा महुअन में आयोजित किसान पाठशाला में भी प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि किसान पारंपरिक फसलों की खेती छोड़कर प्रगतिशील खेती की ओर बढ़ें। इसके लिए कृषि विभाग के अधिकारियों और कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों की भी मदद ली जा सकती है। किसानों को जैविक खेती करने के लिए भी उन्होंने प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed