फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Joint Commissioner tightens the screws on employees over slow pace of membership campaign

Agra News: सदस्यता अभियान की धीमी गति पर संयुक्त आयुक्त ने कसे कर्मचारियों के पेच

Fri, 08 Sep 2023 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 08 Sep 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Joint Commissioner tightens the screws on employees over slow pace of membership campaign
सदस्यता अभियान की धीमी गति पर संयुक्त आयुक्त ने कसे कर्मचारियों के पेच
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक में बैठक कर की समीक्षा, गांव में पहुंचकर किया संपर्क
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। सहकारी समितियों को सक्रिय करने के लिए सदस्यता अभियान चल रहा है। शुक्रवार को संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक आगरा मंडल अरविंद दुबे ने जिला सहकारी बैंक में अभियान की समीक्षा की। उन्होंने सदस्यता अभियान की धीमी गति पर जिम्मेदारों के पेच कसे। सुधार न होने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

जिले की 58 सहकारी समितियों पर 200-200 नए सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए एक सितंबर से 30 सितंबर तक बी-पैक्स सदस्या अभियान चलाया जा रहा है। प्रत्येक सदस्य को 521 रुपये शुल्क के साथ जोड़ना है। अब तक आठ दिन का समय बीते चुका है। इसी के चलते शुक्रवार को संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक आगरा मंडल अरविंद कुमार दुबे मैनपुरी पहुंचे। उन्होंने जिला सहकारी बैंक में सहकारी समितियों के सचिव व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि आगरा मंडल के चारों जिलों में मैनपुरी सबसे पीछे है। अब तक लगभग 15 प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति ही हो सकी है। इसमें तेजी लाने के लिए उन्होंने निर्देशित किया। साथ ही सुधार न होने पर कार्रवाई के लिए तैयार रहने की बात कही। उन्होंने सहकारी बैंक की शाखाओं में हुए गबन से संबंधित कार्रवाई के बारे में भी जानकारी की।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक राजकुमार ने भी सदस्यता अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिला सहकारी अधिकारी आशीष शुक्ला, सऊद अख्तर समेत समितियों के सचिव व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआर ने चलाया सदस्यता अभियान, बने 85 सदस्य
कुसमरा। बी-पैक्स सदस्यता अभियान के तहत संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक अरविंद कुमार दुबे किशनी के गांव ढकराई पहुंचे। यहां उन्होंने सदस्यता अभियान में प्रतिभाग किया। किसानों के साथ बैठक कर उन्होंने सहकारी समिति और सहकारी बैंक की योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि किसानों तक बैंकिंग सुविधाएं पहुंचाने के लिए सहकारिता विभाग उन स्थानों पर बैंक शाखा खोलें, जहां शाखाएं नहीं हैं। खाद और बीज बेचने तक सीमित रहने वाले पैक्स अब सीएससी के रूप में विकसित हो रहे हैं। गांव के लोगों को अब सोसाइटी पर ही सारी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे पूर्व ऊंचा इस्लामाबाद समिति के अध्यक्ष रमेशचंद्र दुबे ने सभी का स्वागत किया। अभियान के दौरान 85 नए समिति के सदस्य बनाए गए। इस मौके पर जिला सहायक निबंधक राजकुमार सिंह, महाप्रबंधक इनामुर्रहमान खान, पीसीएफ निदेशक अनुराग पांडेय, कौशलकिशोर दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed