{"_id":"589a0d0a4f1c1bc1553796f1","slug":"johi-babbar","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टार नहीं, आगरा की बेटी हूं: जूही बब्बर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टार नहीं, आगरा की बेटी हूं: जूही बब्बर

Updated Tue, 07 Feb 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
स्टार नहीं, आगरा की बेटी हूं: जूही बब्बर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
फिल्म अभिनेत्री जूही बब्बर ने कहा कि मैं आगरा की बेटी हूं। आगरा से मेरा नाता है। आगरा की बेहतरी के लिए कदम उठाना है। इसलिए आगरा में कांग्रेस-सपा प्रत्याशियों के प्रचार के लिए आई हूं।
कांग्रेस-सपा गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए रोड शो करने पहुंची जूही बब्बर ने फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आगरा उनकी ददिहाल है। जब भी ऐसा लगता है कि आगरा को मेरी जरूरत है तो आगरा की बेहतरी के लिए कदम उठाने आती हूं। चुनाव में ही आगरा क्यों याद आता है, इस सवाल पर उनका कहना था कि चुनाव के समय ज्यादा जरूरत होती है सही कदम उठाने की। उन्होंने कहा कि वे कोई स्टार नहीं हैं, वे आगरा की बेटी हैं इसलिए आगरा में गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए आई हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति में आने का उनका कोई प्लान नहीं है, लेकिन जब लगेगा कि राजनीति में आना है, वह आएंगी। अभी पारिवारिक जिम्मेदारियां हैं। जूही बब्बर ने महिलाओं की राजनीति में कम भागीदारी के सवाल पर कहा कि महिलाओं के साथ तो हर फील्ड में भेदभाव होता है, राजनीति भी इससे अछूती नहीं है। लेकिन ऐसा भी नहीं है कि महिलाएं राजनीति में नाम नहीं कमा रही हैं। उनके साथ फिल्म अभिनेता पति अनूप सोनी, आगरा ग्रामीण से कांग्रेस सपा गठबंधन प्रत्याशी उपेंद्र सिंह, राजपाल यादव आदि मौजूद रहे।