{"_id":"589a0ca54f1c1bc0553798b3","slug":"johi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूही-अनूप की जोड़ी ने बिखेरे जलवे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूही-अनूप की जोड़ी ने बिखेरे जलवे
जूही-अनूप की जोड़ी ने बिखेरे जलवे
Updated Tue, 07 Feb 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
जूही-अनूप की जोड़ी ने बिखेरे जलवे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशियों के समर्थन में अभिनेत्री जूही बब्बर और अभिनेता अनूप सोनी ने तीन विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो किया। खुली जीप में सवार इस जोड़ी ने अपने अंदाज में वोट मांगे। जलवे भी खूब बिखेरे। युवा जोड़ी की एक झलक देखने के लिए युवाओं में खासा क्रेज दिखा।
रोड शो मंगलवार अपराह्न लगभग साढ़े तीन बजे छावनी विधानसभा क्षेत्र के नरीपुरा से शुरू हुआ। सपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच ये सितारे खुली जीप में आगे बढ़े। जूही बब्बर जहां सलवार-सूट में थीं वहीं, अनूप क्रीम कलर की पेेंट और शर्ट के ऊपर जैकेट में थे। दोनों सितारों को देखने के लिए सड़क पर जमघट लग गया। खेरिया मोड़, ईदगाह, नामनेर, साईं का तकिया होते हुए काफिला छीपीटोला चौराहा पहुंचा। यहां पर रोड शो का समापन हुआ। दोनों का जगह-जगह स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने फूल भी बरसाए। जूही-अनूप के साथ छावनी क्षेत्र से सपा-कांग्रेस प्रत्याशी ममता टपलू और उनके पुत्र कुनाल टपलू खुली जीप में सवार थे। इन फिल्मी सितारों ने ममता के लिए वोट मांगे। सपा महानगर अध्यक्ष रईसउद्दीन, वाजिद निसार, श्याम भोजवानी, अमीर चंद फौजदार, चौधरी विमल जैन, सौरभ गुप्ता रहे।
इसके बाद शाम लगभग सात बजे उत्तर विधानसभा क्षेत्र में मदिया कटरा से दोनों फिल्मी सितारों का रोड शो शुरू हुआ। यहां सपा-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी अतुल गर्ग के लिए उन्होंने वोट मांगे। तोता का ताल, लोहामंडी, नौबस्ता, जगदीशपुरा, आवास विकास सेक्टर चार, करकुंज होते हुए बोदला चौराहा पर रोड शो खत्म हुआ। रात के अंधेरे में जूही और अनूप ने सड़क किनारे खड़े लोगों से हाथ जोड़कर वोट मांगे। मुकेश यादव, अनिल रावत आदि मौजूद थे। इससे पहले जूही बब्बर ने सपा-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी कुसुमलता दीक्षित के समर्थन में खेरागढ़ में रोड शो किया। बाईपास रोड, केनरा बैंक से होते हुए कागारौल दिगरौता तक हुआ।
विज्ञापन
जीप पर चढ़ गए युवा
जूही और अनूप सोनी के स्वागत के लिए कई जगह कार्यकर्ता खुली जीप पर चढ़ गए। जगदीशपुरा में तो युवाओं ने जीप को आगे ही नहीं बढ़ने दिया। बड़ी मुश्किल से इन्हें नियंत्रित किया जा सका। इस बीच तमाम युवाओं ने जूही और अनूप के साथ सेल्फी भी ली।