फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   job

प्रवासी नौकरपेशा को गृह जिले में मिलेगा रोजगार

Mon, 01 Jun 2020 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
job
मैनपुरी। सेवा मित्र एप के माध्यम से प्रवासियों को गृह जिले में ही रोजगार मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए अधिकारी दूसरे प्रदेशों और जिलों से अपने घर पहुंचे लोगों का शैक्षिक ब्योरा जुटा रहे हैं।
सेवायोजन कार्यालय में इनका विवरण तैयार किया जा रहा है।
कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन के दौरान दूसरे प्रदेशों में प्राइवेट नौकरी करने वाले
लोगों को उनके गृहजनपद में भेजा गया है।
प्राइवेट नौकरी करने वालों को लंबे समय तक नौकरी पर नहीं पहुंचने पर नौकरी पर जाने का
खतरा सता रहा है। दूसरी ओर प्रदेश सरकार ऐसे लोगों को उनकी शैक्षिक योग्यता केे आधार पर
प्रदेश में ही रोजगार देने की योजना पर विचार कर रही है। इसके चलते प्रवासी लोगों का शैक्षिक ब्योरा
जुटाया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो सरकार प्राइवेट नौकरी करने वालों को उनके जिलों में ही
शैक्षिक योग्यता के हिसाब से नौकरी दे सकती है।
सेवा मित्र एप से मिलेगा रोजगार
शासन ने सेवा मित्र एप लांच किया है। इस एप में प्रवासी लोगों के शैक्षिक विवरण के साथ ही उसका
मोबाइल नंबर और आधार कार्ड नंबर भी दर्ज कराया जाएगा। प्रवासी नौकरपेशा के विवरण को लगातार अपडेट कराया जाएगा। उसकी कुशलता के आधार पर ही उसको रोजगार मिलेगा।
शासन के निर्देश पर प्रवासी लोगों का शैक्षिक विवरण जुटाया जा रहा है।इस संबंध में शासन के आगे
जो भी निर्देश मिलेंगे उनकेे अनुसार ही सेवा मित्र एप के तहत विभाग द्वारा आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एपी शुक्ला, सहायक निदेशक सेवायोजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed