{"_id":"9025ab68d6d13eb21536cc3f58278b38","slug":"jnu-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी ने तिरंगा मार्च निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीवीपी ने तिरंगा मार्च निकाला
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 19 Feb 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने जेएनयू की घटना के विरोध में गुरुवार को आगरा कालेज से शहीद स्मारक तक तिरंगा मार्च निकाला। देश विरोधी गतिविधि में लिप्त आरोपियों को कड़ी सजा दिए जाने की मांग की।
प्रदेश संगठन मंत्री दीपक ऋषि ने आगरा कालेज और सेंट जोंस कालेज में विद्यार्थियों से देशविरोधी गतिविधियों के खिलाफ आयोजित मार्च से जुड़ने की अपील की। कहा कि देश में माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। यह गलत और असहनीय है। उन्होंने राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल के बयानों पर भी आपत्ति जताई। कहा कि देश के किसी भी कालेज कैंपस का माहौल बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। महानगर प्रचार प्रमुख देवांश भट्ट ने कहा कि जेएनयू और जादवपुर विश्वविद्यालय प्रकरण की जांच होनी चाहिए और देश विरोधी गतिविधि में लिप्त आरोपियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। मार्च में प्रदेश सह मंत्री लाले गौतम, रिजवान अहमद, शशांक चौधरी, आशीष शास्त्री, सौरभ पाराशर, गौरव शर्मा, अखिलेश पचौरी, छात्रसंघ महामंत्री ललित शर्मा आदि शामिल रहे।