{"_id":"184019528da8dba2f19cd79588b6a3ac","slug":"jlsnkt-siege-on-the-waterworks-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलसंकट पर घेरा जलकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलसंकट पर घेरा जलकल
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Sat, 13 Jun 2015 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीषण गर्मी में पानी न मिलने पर लोगों का सब्र जवाब देता जा रहा है। शुक्रवार को जलकल विभाग पर बसपा पार्षदों के अलावा गढ़ी भदौरिया क्षेत्र के लोगों ने प्रदर्शन किया। महाप्रबंधक ने इस बार भी जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।
बसपा पार्षद दल के नेता कर्मवीर सिंह भारती के नेतृत्व में दर्जनभर से अधिक बसपा पार्षद अपने-अपने क्षेत्र में पेयजल संकट की समस्या लेकर शुक्रवार को जीवनी मंडी स्थित जलकल कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने जीएम जलकल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि भीषण गर्मी में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। वाटर वर्क्स की सप्लाई तो दूर खराब पड़े सरकारी हैंडपंप तक ठीक नहीं हैं। इससे लोग पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। पार्षदों ने जल संकट से निपटने के लिए शहर में खराब पड़े हैंडपंपों को जल्द ठीक कराने की मांग की। साथ ही उन्होंने जिन क्षेत्रों में वाटर वर्क्स की पाइप लाइन नहीं हैं, वहां टैंकरों के माध्यम से पानी सप्लाई कराने की मांग रखी। यमुना में पानी की कमी को देखते हुए रोस्टर के हिसाब से पानी सप्लाई का प्रस्ताव रखा। ऐसी ही लगभग दर्जनभर मांगों को लेकर पार्षदों ने लगभग आधा घंटे तक प्रदर्शन किया। जीएम जलकल मंजू रानी गुप्ता ने पार्षदों से 11 सूत्रीय ज्ञापन लेने के बाद समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान मनोज सोनी, हरीमोहन, विजय सिंह, नबाव सिंह, रजिया सुल्तान, चित्रा देवी, मंजू देवी, गीता देवी, अनवर खान, हरीशंकर आदि पार्षदगण मौजूद थे।
-------
दस साल में चालू नहीं हुई पाइप लाइन
बसपा पार्षदों के जाने के बाद गढ़ी भदौरिया अंतर्गत आदर्श नगर के लोग पेयजल समस्या लेकर पहुंचे। इस क्षेत्र में दस साल पहले पाइप लाइन डाली थी लेकिन अब तक चालू नहीं हुई। कई दिनों से क्षेत्र में जलसंकट बना हुआ है। लोगों ने जीएम से पाइप लाइन में पानी छोड़ने की मांग की। जीएम ने उन्हें आश्वासन दिया। साथ ही लोहामंडी स्थित जोनल कार्यालय पर इसकी शिकायत दर्ज कराने को कहा। लोहामंडी जोनल कार्यालय पर काफी देर तक प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने जल्द ही पाइप लाइन का सर्वे कराने का भरोसा दिलाया।