फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   jila panchayat member,sog

फिल्मी अंदाज में आगरा के जिला पंचायत सदस्य को दो साथियों संग एसओजी ने पकड़ा

Tue, 17 May 2022 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
jila panchayat member,sog
फिल्मी अंदाज में आगरा के जिला पंचायत सदस्य को दो साथियों संग एसओजी ने पकड़ा
विज्ञापन

- भांजी को दवा दिलाने फिरोजाबाद जाते समय हुई घटना, अपहरण की तहरीर देने पर सच पता चला
संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला(फिरोजाबाद)। फिरोजाबाद में चिकित्सक से भांजी को दवा दिलाने जा रहे आगरा के जिला पंचायत सदस्य और उनके दो साथियों को फिल्मी अंदाज में दो कारों में सवार हथियारबंद लोग कार सहित उठा ले गए। घटना सोमवार शाम साढ़े सात बजे की है। पहले तो घरवाले रंजिशन ले जाने की बात समझकर तलाशते रहे। मंगलवार को पुलिस को अपहरण की तहरीर देने पर पता चला कि उन्हें एसओजी जालौन ले गई है।
आगरा के थाना फतेहाबाद अंतर्गत गांव पारौली सिकरवार निवासी दिलकेश वर्मा आगरा के वार्ड नंबर 41 से जिला पंचायत सदस्य हैं। टूंडला के एटारोड स्थित मनी की मढ़ैया में उनकी भांजी रहती है। वह सोमवार शाम साढ़े सात बजे करीब अपनी कार से भांजी किरन को दवा दिलाने फिरोजाबाद ले जा रहे थे। उनके साथ किरन के पति शैलेंद्र, रामू उर्फ शैलेंद्र निवासी गांव गटपुरा थाना फतेहाबाद और अनिल निवासी गांव पहाड़पुर थाना बसई मोहम्मदपुर भी थे।
विज्ञापन

कार जैसे ही फिरोजाबाद हाईवे स्थित राजा का ताल के निकट पहुंची तभी पीछे से दो कारों में सवार होकर पहुंचे छह-सात लोगों ने उनकी कार रोक ली। जिला पंचायत सदस्य को कार से बाहर आने को कहा, किंतु उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। कार सवारों ने हथियारों के बल पर कार के शीशे तोड़ते हुए वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। किरन व अनिल को मौके पर उतारकर ये लोग दिलकेश, शैलेंद्र व रामू उर्फ शैलेंद्र को कार में डालकर आगरा की ओर ले गए। भांजी किरन और अनिल के जानकारी देने पर परिजन से कई स्थानों पर तलाशा। लेकिन किसी का भी पता नहीं चला। थक-हारकर मंगलवार शाम को परिजन ने टूंडला पुलिस को अपहरण की जानकारी देते हुए तहरीर दी। थाना प्रभारी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य व उसके दो साथियों का अपहरण नही हुआ है। उन्हें जालौन एसओजी पकड़कर ले गई है। उन्हें किस मामले में ले गई है, इसकी जानकारी उन्हें भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed