आगरा: साली का मोबाइल किया गायब, सर्विलांस की मदद से पकड़ी गई जीजा की चोरी, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
साली का मोबाइल चोरी होने के बाद जीजा अंजान बन रहा था। फिर पीड़िता ने पुलिस की मदद ली। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से जीजा के पास से मोबाइल बरामद कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक ने अपनी ही साली का मोबाइल चोरी कर लिया। इसके बाद उसे प्रयोग में ले रहा था। मोबाइल चोरी होने के बाद युवती परेशान थी। काफी प्रयास के बाद भी मोबाइल नहीं मिल पा रहा था, जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस की मदद ली। एसपी सिटी ऑफिस की मोबाइल रिकवरी सेल और सर्विलांस की मदद से युवक के पास मोबाइल बरामद हो गया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
यहां का है मामला
थानाध्यक्ष रकाबगंज राकेश कुमार ने बताया कि रावली की रहने वाली शालिनी का 25 सितंबर 2021 को मोबाइल चोरी हो गया था। उसने 16 अक्तूबर 2021 को मोबाइल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि किसी ने उसका मोबाइल चोरी कर लिया है और चोरी किए गए मोबाइल के इस्तेमाल भी कर रहा है।
परिचित ने दी जानकारी
शालिनी को परिचित से पता चला कि उसका मोबाइल जीजा के पास है। उसने पुलिस को जानकारी दी। शालिनी के जीजा रामनिवास ताजगंज के गांव श्यामो में रहते है। वह फतेहाबाद के एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक है।
पुलिस ने सर्विलांस की ली मदद
एसपी सिटी ऑफिस में संचालित मोबाइल रिकवरी सेल को लगाया। रामनिवास को बुलाया गया। मगर, उसने यही कहा कि उसके पास कोई मोबाइल नहीं है। साली झूठ बोल रही है। पुलिस ने 24 मार्च को शालिनी की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने मोबाइल रामनिवास के पास से बरामद कर लिया। उसके पास मोबाइल कैसे आया? इसका वो जवाब नहीं दे सका। इस पर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।