{"_id":"5ffff2928ebc3e340905a923","slug":"jhodhpur-jhal-and-saman-bird-century-found-7231-birds","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: मंडल के तीन वेटलैंड्स में 7231 जलीय पक्षी मिले, जोधपुर झाल और समान बर्ड सेंक्चुरी में हुई गणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: मंडल के तीन वेटलैंड्स में 7231 जलीय पक्षी मिले, जोधपुर झाल और समान बर्ड सेंक्चुरी में हुई गणना
Thu, 14 Jan 2021 02:19 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 14 Jan 2021 02:19 PM IST
विज्ञापन
जोधपुर झाल में पक्षियों की गणना करते शोधार्थी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेटलैंड्स इंटरनेशनल संस्था ने मंडल के तीन प्रमुख वेटलैंड्स आगरा में सूर सरोवर बर्ड सेंक्चुरी, मथुरा में जोधपुर झाल और मैनपुरी की समान बर्ड सेंक्चुरी में जलीय पक्षियों की गणना नौ से 11 जनवरी तक की। तीनों स्थानों पर विभिन्न प्रजातियों के 7231 जलीय पक्षी पाए गए।
गणना के समन्वयक वेटलैंड्स इंटरनेशनल के ईकोलॉजिस्ट टीके रॉय रहे। निर्देशन पक्षी विशेषज्ञ डॉ. केपी सिंह का रहा। गणना में वेटलैंड्स इंटरनेशनल के साथ बायोडायवर्सिटी रिसर्च एंड डेवलपमेंट सोसाइटी (बीआरडीएस), नेशनल चंबल सेंक्चुरी प्रोजेक्ट, वन विभाग, डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय के शोधार्थी व शिक्षक शामिल रहे।
ये भी पढ़ें: आगरा: जोधपुर झाल में मिले 47 प्रजातियों के 1179 पक्षी, शोधार्थियों ने की गणना
विज्ञापन
सूरसरोवर बर्ड सेंक्चुरी
रामसर साइट और वन विभाग की ओर से नियंत्रित व संचालित 403.09 हेक्टेयर क्षेत्रफल में 9 जनवरी को गणना की गई। यहां 70 प्रजातियों के जलीय पक्षी मिले। इसमें प्रवासी 37, आवासीय 33, संकटग्रस्त- 9 प्रजातियों के कुल 5249 से अधिक पक्षी मिले। प्रमुख रूप से लिटिल कोर्मोरेन्ट (1266), बार हेडेड गूज ( 679 ), नोर्दन शोवलर ( 562), ग्रेट कोर्मोरेन्ट (503), कॉमन टील (286) रहे। इसके अलावा इंडियन कोर्मोरेन्ट (146), ब्लैक बिंग्ड स्टिल्ट (146), पर्पल स्वैम्प हैन (123), वेगटेल (75), ग्रेट व्हाइट पेलिकन (67), टैमिनिक स्टिंट ( 65) की मौजूदगी पाई गई।

जोधपुर झाल, मथुरा
करीब 151 हेक्टेयर क्षेत्रफल में 10 जनवरी को गणना की गई। कुल 47 प्रजाति के पक्षी पाए गए। इसमें प्रवासी 27, आवासीय 20, संकटग्रस्त 07 प्रजाति के 1179 से अधिक पक्षी थे। इसमें बार हेडेड गूज (302), नोर्दन शोवलर (266), कॉमन टील (70), ब्लैक टेल्ड गोडविट (41), रेड वेटल्ड लेपविंग (68), टैमिनिक स्टिंट (32), वेगटेल (27), काम्ब डक (18), यूरेशियन बेगौन (16), पाइड एवोसेट (10), पेंटेड स्टार्क (9) व्हाइट टेल्ड लेपविंग (8), कॉमन स्नाइप (4) रहे।
समान बर्ड सेंक्चुरी, मैनपुरी
रामसर साइट एवं वन विभाग की ओर से नियंत्रित व संचालित 1656 हेक्टेयर क्षेत्रफल में 11 जनवरी को गणना की गई। 40 प्रजाति के पक्षी पाए गए। इसमें प्रवासी 18, आवासीय- 22, संकटग्रस्त 06 प्रजातियों के कुल 803 से अधिक जलीय पक्षी मिले। इसमें प्रमुख रूप से लिटिल कोर्मोरेन्ट (122), ब्लैक हेडेड आईबिश (88), व्हाइट टेल्ड लेपविंग (63), कॉमन टील (57), पौंड हैरोन (52), सारस क्रेन (31), इंटरमीडिएट इग्रिट (30), पेंटेड स्टार्क (27), रेड वेटल्ड लेपविंग (26), ब्लैक बिंग्ड स्टिल्ट (19), ओपन विल्ड स्टार्क (17) रहे।