{"_id":"5da4aebe8ebc3e93d22914e2","slug":"jheeel-namami-ganga-kasganj-news-agr4106269101","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमामि गंगे योजना में शामिल की दरियावगंज झील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमामि गंगे योजना में शामिल की दरियावगंज झील
विज्ञापन
कासगंज दरियावगंज झील फाइल फोटो
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। जिले की लीडिंग झील के रूप में चयनित दरियावगंज झील के सुंदरीकरण को कई नई योजना बन रही है। कैंपा योजना के तहत धन मिलने के बाद यहां सुंदरीकरण का काम चल रहा है। अब इस झील को अधिक धन दिलाने के उद्देश्य से नमामि गंगे योजना में शामिल किया गया है।
दरियावगंज झील पर अब तक सुंदरीकरण के लिए दो द्वार तैयार किए गए हैं। यहां एक पुल बनवाया जा रहा है। झील पर पानी संरक्षित किया गया है। कई किस्मों के पेड़-पौधे इस झील पर लहलहा रहे हैं। ऐसे में मेहमान परिंदे हिमालय की वादियां छोड़ झील पर आ गए हैं। कई प्रजातियों के पक्षी यहां कलरव करने लगे हैं। इस झील पर कैंपा योजना के तहत काम कराया जा रहा है। झील और आकर्षक बनाई जा सके इसके लिए वन विभाग ने इस झील को नमामि गंगे योजना में भी शामिल कर लिया है। प्रस्ताव तैयार कर वन विभाग ने शासन को भेज दिया है। जिला गंगा समिति इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे चुकी है। इसके अलावा जिले के तीन आकर्षक हरियाली सहेजने वाले क्षेत्र गंगावन, रामछितौनी झील के साथ दरियावगंज झील को भी शामिल किया गया है। वन विभाग नमामि गंगे योजना के तहत जल्द ही इस झील पर काम शुरू कराने की तैयारी कर चुका है।
- 40 लाख रुपये कैंपा योजना के तहत अब तक मिल चुके हैं।
- 2.5 करोड़ रुपये से अधिक का भेजा जा चुका है प्रस्ताव।
- जिले की दरियावगंज झील के सुंदरीकरण के लिए कई योजनाओं के तहत धन मांगा गया है। अब इस झील को नमामि गंगे योजना में भी शामिल किया गया है। दिवाकर वशिष्ठ, डीएफओ।