{"_id":"680b0657975fd18a5a068bec","slug":"jhantu-ali-sheikh-sacrificed-his-life-in-an-encounter-with-terrorists-commando-of-para-6-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आतंकियों से मुठभेड़ में बलिदान हुए झंटू अली शेख... पैरा-6 के थे कमांडो, जिसे माना जाता है आतंकियों का काल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आतंकियों से मुठभेड़ में बलिदान हुए झंटू अली शेख... पैरा-6 के थे कमांडो, जिसे माना जाता है आतंकियों का काल
Fri, 25 Apr 2025 09:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 25 Apr 2025 09:19 AM IST
सार
पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ अपने अभियान को और तेज कर दिया, जिसके बाद सुरक्षाबलों और आतंकियों का आमना-सामना हुआ। घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें हवलदार झंटू अली शेख बलिदान हो गए।
विज्ञापन
Jhantu Ali Sheikh
- फोटो : हिंदुस्थानी सेना-फेसबुक
विस्तार
पहलगाम में हुए आंतकी हमले के बाद बृहस्पतिवार को जम्मू के डूडू-बसंतगढ़ इलाके में सुरक्षा बलों के तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों से मुठभेड़ में बलिदान हुए सेना के विशेष बल-6 पैरा एसएफ के हवलदार झंटू अली शेख ने आगरा में पैरा कमांडो का प्रशिक्षण लिया था।
वर्तमान में वह व्हाइट नाइट कोर में शामिल थे। झंटू अली शेख पश्चिम बंगाल के निवासी थे। विशेष बल पैरा-6 के कमांडो का मुख्यालय आगरा में स्थित है। आगरा के एयरबोर्न ट्रेनिंग स्कूल में प्रशिक्षण के बाद पैरा-6 के कमांडो को आतंकियों के लिए काल माना जाता है। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सेना आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चला रही है।