{"_id":"5da1b7278ebc3e93c315a8a6","slug":"jhansi-pushpendra-yadav-encounter-up-minister-ramnaresh-agnihotri-slams-akhilesh-yadav","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आबकारी मंत्री बोले: खनन माफिया था पुष्पेंद्र यादव, उसकी मौत पर जातिगत राजनीति कर रही सपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबकारी मंत्री बोले: खनन माफिया था पुष्पेंद्र यादव, उसकी मौत पर जातिगत राजनीति कर रही सपा
Sun, 13 Oct 2019 09:24 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 13 Oct 2019 09:24 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश के आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री
- फोटो : अमर उजाला
पुष्पेंद्र यादव एनकाउंटर के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत में भूचाल मचा हुआ है। जहां सपा इस मामले को लेकर योगी सरकार को घेरने में जुटी है, वहीं प्रदेश के आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने पुष्पेंद्र एनकाउंटर पर विरोधी दलों को राजनीति न करने की सलाह दी है।
शनिवार को अमर उजाला से खास बातचीत में आबकारी मंत्री ने कहा कि पुष्पेंद्र खनन माफिया था। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वो मारा गया। सपा उसकी मौत पर जातिगत राजनीति कर रही है। सपा का काम शुरू से ही अपराधियों को बचाना रहा है।
उन्होंने कहा कि सपा सोची समझी साजिश के तहत इस मामले को तूल दे रही है। जिलाधिकारी ने मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। जांच पर सभी को भरोसा करना चाहिए। भाजपा सरकार के लिए जनता की सुरक्षा सबसे पहले है। अपराधी की कोई जाति धर्म नहीं होता है, वो अपराधी ही होता है।

Trending Videos
उपचुनाव में भाजपा की जीत का किया दावा
अग्निहोत्री ने प्रदेश में होने वाले उपचुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव सपा और बसपा ने साथ मिलकर लड़ा, नतीजा सबके सामने है। अब दोनों ही दल उपचुनाव अलग-अलग लड़ रहे हैं, ऐसे में वो भाजपा के सामने कहीं भी टिकने वाले नहीं हैं। प्रत्येक सीट पर भाजपा प्रत्याशी जीत दर्ज करेंगे।