फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   jhansi pushpendra yadav encounter up minister ramnaresh agnihotri slams akhilesh yadav

आबकारी मंत्री बोले: खनन माफिया था पुष्पेंद्र यादव, उसकी मौत पर जातिगत राजनीति कर रही सपा

Sun, 13 Oct 2019 09:24 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 13 Oct 2019 09:24 AM IST
विज्ञापन
jhansi pushpendra yadav encounter up minister ramnaresh agnihotri slams akhilesh yadav
प्रदेश के आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला
पुष्पेंद्र यादव एनकाउंटर के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत में भूचाल मचा हुआ है। जहां सपा इस मामले को लेकर योगी सरकार को घेरने में जुटी है, वहीं प्रदेश के आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने पुष्पेंद्र एनकाउंटर पर विरोधी दलों को राजनीति न करने की सलाह दी है। 
विज्ञापन


शनिवार को अमर उजाला से खास बातचीत में आबकारी मंत्री ने कहा कि पुष्पेंद्र खनन माफिया था। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वो मारा गया। सपा उसकी मौत पर जातिगत राजनीति कर रही है। सपा का काम शुरू से ही अपराधियों को बचाना रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा सोची समझी साजिश के तहत इस मामले को तूल दे रही है। जिलाधिकारी ने मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। जांच पर सभी को भरोसा करना चाहिए। भाजपा सरकार के लिए जनता की सुरक्षा सबसे पहले है। अपराधी की कोई जाति धर्म नहीं होता है, वो अपराधी ही होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उपचुनाव में भाजपा की जीत का किया दावा 

अग्निहोत्री ने प्रदेश में होने वाले उपचुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव सपा और बसपा ने साथ मिलकर लड़ा, नतीजा सबके सामने है। अब दोनों ही दल उपचुनाव अलग-अलग लड़ रहे हैं, ऐसे में वो भाजपा के सामने कहीं भी टिकने वाले नहीं हैं। प्रत्येक सीट पर भाजपा प्रत्याशी जीत दर्ज करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed