{"_id":"636a11e976f71a7c1c790abd","slug":"jhansi-agra-passenger-canceled-due-to-goods-train-derailed-at-veerangana-laxmibai-jhansi-yard","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी यार्ड में मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे, झांसी-आगरा पैसेंजर निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी यार्ड में मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे, झांसी-आगरा पैसेंजर निरस्त
Tue, 08 Nov 2022 01:53 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा / आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा / आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 08 Nov 2022 01:53 PM IST
सार
मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरने के कारण झांसी से आगरा चलने वाली पैसेंजर ट्रेन 11807 को निरस्त किया गया है। आधा दर्जन ट्रेनों का रूट परिवर्तित किया गया है।
विज्ञापन
आगरा कैंट स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर मध्य रेलवे के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–भीमसेन खंड में वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी यार्ड में मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे हुई। इसके कारण वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-मुस्तरा एवं वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-करारी दोनों दिशाओं में अप एवं डाउन लाइन बाधित हो गई। घटना में किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई है। घटना के कारण झांसी से आगरा चलने वाली पैसेंजर ट्रेन 11807 को निरस्त किया गया है। आधा दर्जन ट्रेनों का रूट परिवर्तित किया गया है।
विज्ञापन
इन ट्रेनों का रूट परिवर्तित
1. गाड़ी सं 12625 त्रिवेंद्रम-नई दिल्ली का मार्ग परिवर्तन बरास्ता महादेवखेडी- गुना-ग्वालियर
2. गाड़ी सं 00761 रेनिगुंटा – निज़ामुद्दीन का मार्ग परिवर्तन बरास्ता महादेवखेडी- गुना-ग्वालियर
3. गाड़ी सं 12803 विशाखापटनम – निज़ामुद्दीन का मार्ग परिवर्तन बरास्ता महादेवखेडी- गुना-कोटा-मथुरा
4. गाड़ी सं 18237 कोरबा – अमृतसर का मार्ग परिवर्तन बरास्ता महादेवखेडी- गुना--कोटा-मथुरा
5. गाड़ी सं 12707 तिरुपति – निज़ामुद्दीन का मार्ग परिवर्तन बरास्ता महादेवखेडी- गुना--कोटा-मथुरा
6. गाड़ी सं 18477 पुरी– योगनगरी ऋषिकेश का मार्ग परिवर्तन बरास्ता महादेवखेडी- गुना--कोटा-मथुरा
वहीं गाड़ी संख्या 12803, 18237, 12707, 18477 धोलपुर, आगरा कैंट और राजा की मंडी स्टेशन नहीं जाएंगी। मथुरा पहुंचने वाली कई गाड़ी देरी से पहुंचेंगी।