{"_id":"69c5a7507f629bd3d90c9a40","slug":"jewelry-worth-160-crore-swindled-after-lending-money-on-interest-agra-news-c-25-1-agr1034-1019665-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ब्याज पर रकम देकर हड़प लिए 1.60 करोड़ के जेवरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ब्याज पर रकम देकर हड़प लिए 1.60 करोड़ के जेवरात
विज्ञापन
आगरा। गौतमबुद्धनगर निवासी बुजुर्ग ने दयालबाग के सराफा कारोबारी पिता-पुत्रों के खिलाफ अमानत में खयानत का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। गौतमबुद्धनगर के सेक्टर 119 स्थित अनन्या सोसाइटी निवासी 60 वर्षीय मुकेश कुमार तलरेजा के अनुसार कई साल पहले वो दयालबाग स्थित सतलीला अपार्टमेंट में रहते थे। वर्ष 2016 में गौतमबुद्धनगर चले गए।
आगरा रहने के दौरान 2012 में पत्नी भागवंती तलरेजा की दोनों किडनी खराब हो गई थीं। इस वजह से पुश्तैनी जेवर गिरवी रखकर पत्नी के इलाज के लिए दयालबाग के हीरा मार्केट स्थित प्रीतमदास ज्वैलर्स के मालिक एसडी सहगल, विपिन और गौरव सहगल से रकम उधार ली थी। इनमें एक किलो 53 ग्राम सोना और 10 लाख रुपये के हीरे के जेवर शामिल थे। कारोबारी ने 20.55 लाख रुपये 60 पैसे सैकड़ा की ब्याज पर दिए थे। जेवर के बदले कारोबारी ने नौ पर्चियां अपने हस्ताक्षर करके दी थीं।
वर्ष 2016 में पूरी रकम अदा करने के बाद भी कारोबारी ने जेवर वापस नहीं किए। 5 अगस्त 2025 को पत्नी को देहांत हो गया। उनकी निशानी के रूप में गहने ही बचे हैं जिसे सराफ वापस नहीं कर रहा है। पिछले साल 4 नवंबर को दुकान पर गए तो आरोपी पिता-पुत्रों ने गाली-गलौज की। विरोध पर धक्के मारकर दुकान से बाहर निकाल दिया। जान से मारने की धमकी दी। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि मामला जेवर लेकर हड़पने का है। जांच की जाएगी। पीड़ित से जेवर के संबंध में साक्ष्य लिए जाएंगे। तब आगे की कार्रवाई की जाएगी।