{"_id":"5e088efc8ebc3e87ec80025a","slug":"jewelry-and-cash-stolen-from-bullion-shop-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सर्द रात में चोरों ने बनाया सराफा दुकान को निशाना, नकब लगाकर 15 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्द रात में चोरों ने बनाया सराफा दुकान को निशाना, नकब लगाकर 15 लाख की चोरी
Mon, 30 Dec 2019 12:11 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 30 Dec 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
दुकान में जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी के कस्बा कुरावली में घिरोर मार्ग पर स्थित सराफा दुकान में शनिवार रात नकब लगाकर चोरों ने करीब 15 लाख रुपये का माल चोरी कर लिया। रविवार सुबह दुकान मालिक को वारदात की जानकारी हुई। मौके पर पहुंचकर एएसपी ने थाना पुलिस और डॉग स्क्वायड, फॉरेंसिक टीम के साथ छानबीन की। पुलिस ने दुकान के पास रहने वाले तीन युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
घिरोर रोड निवासी अनुज कुमार राठौर पुत्र कृपाल सिंह राठौर की मकान के सामने ही कुशाग्र साड़ी एंड ज्वैलर्स के नाम से सोने, चांदी और कपड़े की दुकान है। रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे वो दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। दुकान के लिंटर के पास नकब लगा हुआ था।
उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। एएसपी ओमप्रकाश सिंह, सीओ करहल अशोक कुमार, सीओ भोगांव प्रयांक जैन, प्रभारी निरीक्षक कुरावली शिव कुमार चौहान ने डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने दुकान के पीछे ही रहने वाले तीन युवकों को हिरासत में लिया है।

वहीं चोरी की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग और व्यापारी मौके पर एकत्रित हो गए। उन्होंने पुलिस ने जल्द से जल्द घटना के खुलासे की मांग की। पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
ये सामान हुआ चोरी
दुकानदार अनुज कुमार के अनुसार चोर दो सौ ग्राम सोने के आभूषण, आठ किलो चांदी, 50 हजार नकद, एक लाख रुपये का कपड़ा सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए।
एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि चोरी की जानकारी होने पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर छानबीन की। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्द से जल्द से वारदात का खुलासा करके चोरों को जेल भेजा जाएगा।