{"_id":"5b1bda7f4f1c1b264d8b5b58","slug":"jewellery-cash-worth-stolen-from-the-house-of-bullion-trader","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सराफा कारोबारी के घर में 25 लाख की चोरी, चोरों ने बच्चों की गुल्लक और भगवान को भी नहीं छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा कारोबारी के घर में 25 लाख की चोरी, चोरों ने बच्चों की गुल्लक और भगवान को भी नहीं छोड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sun, 10 Jun 2018 08:36 AM IST
विज्ञापन
कमरे में बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के माईथान क्षेत्र में शुक्रवार रात को चोरों ने सराफ गिरधारी लाल वर्मा के मकान से 25 लाख के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। पूरा परिवार छुट्टियां मनाने बाहर गया था।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की, लेकिन चोरों के बारे में कुछ पता नहीं चल सका। घटना से सराफा व्यवसायियों में आक्रोश है। उन्होंने चोरों को पकड़ने की मांग की है।
माईथान निवासी गिरधारी लाल वर्मा की नमक की मंडी में सोने-चांदी के जेवरात की दुकान है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह बेटे नवीन और रीतेश का परिवार भरतपुर चला गया।

12 चांदी, 600 ग्राम सोना समेत नकदी चोरी
मकान में ताला लगा गए थे। गिरधारी लाल बड़े बेटे दीपक के घर घटिया गए थे। रात को चोरों ने घर के मुख्य द्वार का ताला तोड़ दिया। इसके बाद तीन मंजिला घर को खंगाल डाला।
चोरों ने पहली मंजिल पर बेटे नवीन के कमरे से जेवरात और सामान चोरी कर लिया। अलमारी के लॉक तोड़ दिए। इसके बाद दूसरी मंजिल पर रीतेश के कमरे से चोरी की।
चोर लगभग 12 किलोग्राम चांदी के जेवरात और 600 ग्राम सोने के जेवरात चोरी कर ले गए। ढाई लाख रुपये कैश भी चोरी किया। शनिवार सुबह रीतेश के आने पर घटना की जानकारी हो सकी।

सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर ले गए
पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की मदद से जांच की। मगर, कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस ने गली में रहने वाले कुछ संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है।
चोरों ने बच्चों की गुल्लक को भी तोड़ दिया। घर के मंदिर में रखी भगवान की गुल्लक से भी रुपए निकाल लिए। मंदिर से लक्ष्मी-गणेश की चांदी की मूर्ति भी चोरी करके ले गए।
गिरधारी लाल वर्मा के घर में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं। चोरों को इस बारे में पता था। उन्होंने पहली मंजिल पर लगी कैमरों की डीवीआर को उखाड़ लिया। उसे अपने साथ ले गए, जिससे उनकी रिकॉर्डिंग न आ सके।
पीड़ित सराफ ने बताया कि उनके घर के बाहर मजदूर भी सोते हैं, जो कि शुक्रवार रात को सोने नहीं आए थे। इससे उन पर शक है। पुलिस उन्हें पूछताछ के लिए ले गई।