फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jewellers murder accused Farooq is dodging police

UP: सराफ हत्याकांड का आरोपी फारुख दे रहा पुलिस को चकमा...22 लाख के लूटे थे जेवरात, 50 हजार का घोषित है इनाम

Sun, 18 May 2025 11:38 AM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 18 May 2025 11:38 AM IST
सार

15 दिन पहले आगरा में दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया गया था। ज्वेलर्स के शोरूम से 22 लाख से ज्यादा के जेवरात लूटने के बाद बदमाशों ने सराफ की हत्या कर दी थी। एक आरोपी को मुठभेड़ में पुलिस ढेर कर चुकी है। वारदात में शामिल दूसरा आरोपी अब तक पुलिस के हाथ नहीं लग सका है।
 

विज्ञापन
Jewellers murder accused Farooq is dodging police
agra jeweler murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में सिकंदरा के कारगिल चौराहे पर बालाजी ज्वेलर्स के शोरूम में लूटपाट और सराफ योगेश चौधरी हत्याकांड का दूसरा आरोपी 50 हजार का इनामी फारुख 15 दिन बाद भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। मुठभेड़ में एक बदमाश के मारे जाने और दो आरोपियों को जेल भेजने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। वह प्रदेश छोड़कर भाग चुका है।
विज्ञापन


वारदात 2 मई की सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने की थी। सेल्स गर्ल रेनू और एक ग्राहक युवती पर पिस्टल तानकर 22 लाख से ज्यादा के जेवरात लूटे थे। लूटकर भागते वक्त अचानक पहुंचे सराफ योगेश चौधरी के टोकने पर उनकी हत्या कर दी थी। बाद में पता चला कि वारदात में तीसरा बदमाश भी था।
विज्ञापन


 

पुलिस ने 6 मई को मुठभेड़ में बिचपुरी के बदमाश अमन को मार गिराया, जबकि उसके भाई और पिता को शरण देने के मामले में जेल भेजा। वारदात करने के लिए बाइक पर अमन के साथ बिचपुरी का फारुख साथ आया था। वारदात के बाद वह बिचपुरी में छिपा रहा। अमन की मुठभेड़ में मौत के बाद वह फरार हो गया। उसके प्रदेश छोड़कर भागने की जानकारी भी पुलिस को मिली थी। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने फरार आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

फारुख की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उसके पिता, रिश्तेदारों को पकड़ा, लेकिन वह हाथ नहीं आया। पुलिस टीमें अब लगातार उसकी तलाश में लगी हुई हैं। फारुख ने मोबाइल का इस्तेमाल बंद कर दिया है। इस कारण वह पुलिस की पकड़ में नहीं आ पा रहा है। घटना के बाद उसकी लोकेशन भी कई बार बदली थी। एसीपी हरीपर्वत विनायक भोंसले का कहना है कि हत्याकांड के फरार आरोपी फारुख की तलाश की जा रही है। सर्विलांस और अन्य टीमें लगातार उसकी तलाश में लगी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed