फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   jewelery worth Rs 40 lakh, which the police revealed the photo of turned out to be fake Victim raised question

UP: पुलिस ने जिन 40 लाख के जेवरातों का फोटो दिखाकर किया वारदात का खुलास, वो निकले नकली...पीड़ित ने उठाए सवाल

Thu, 14 Nov 2024 10:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 14 Nov 2024 10:21 AM IST
सार

आगरा में 40 लाख रुपये के चोरी हुआ जेवरात के मामले में पुलिस ने गुडवर्क तो दिखा दिया, लेकिन जब पीड़िता के हाथ में ये जेवर पहुंचे, तो वो नकली निकले। पीड़ित की शिकायत के बाद इस मामले में  एसीपी सदर को जांच के आदेश दिए गए हैं। 

 

विज्ञापन
jewelery worth Rs 40 lakh, which the police revealed the photo of turned out to be fake Victim raised question
आगरा पुलिस, पुलिस आयुक्त, agra police, police commissioner - फोटो : संवाद

विस्तार

आगरा के थाना शाहगंज के डेयरी व्यवसायी ने घर से 40 लाख के जेवरात चोरी के मामले में पुलिस के खुलासे पर सवाल उठाए हैं। उनके घर में चाबी बनाने वाले गिरोह ने वारदात की थी। पुलिस ने सभी बदमाशों की गिरफ्तारी कर जेवरात की बरामदगी का दावा किया। मगर, जेवरात की फोटो ही दिखाई। मालखाने में जमा जेवरात कोर्ट के आदेश पर रिलीज हुए तो नकली निकले। पीड़ित ने बुधवार को डीसीपी सिटी से शिकायत की। मामले में सदर एसीपी को जांच दी गई है।
विज्ञापन


चाबी बनाने वाले गैंग ने की थी वारदात
अर्जुन नगर निवासी डेयरी व्यवसायी सोनू भदाैरिया, उनकी भाभी एकता शर्मा और मां बुधवार को डीसीपी कार्यालय आए। उन्होंने बताया कि 8 अप्रैल को घर में चाबी बनाने वाले आए थे। अलमारी से 40 लाख के जेवरात चोरी करके ले गए थे। पुलिस ने घटना का खुलासा किया था। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने प्रेसवार्ता की थी। इसका वीडियो भी डीसीपी को दिखाया। इसमें एसीपी कह रहे थे कि शत प्रतिशत बरामदगी की गई है। सभी चोर भी पकड़ लिए गए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: यूपी पुलिस का सिपाही बना दूल्हा, वरमाला के बाद की ऐसी हरकत...बिना दुल्हन के लौटी बरात
विज्ञापन
विज्ञापन



मुठभेड़ में पकड़ा एक बदमाश
एक बदमाश पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया था। उसके पैर में गोली लगी थी। उस समय पुलिस ने जेवरात की फोटो दिखाई थी। मगर, उसमें चोरी हुआ हार नहीं था। इस पर आपत्ति की। मगर, एसीपी ने कह दिया कि जो बरामदगी हुई, उसे दिखाया गया है। उन्होंने बरामद जेवरात को कोर्ट के आदेश पर रिलीज कराया। जेवरात मिले तो उनके होश उड़ गए। दो अंगूठी असली थी। बाकी जेवरात नकली थे। सोने की 6 चूड़ियों में से 4 बरामद कीं। वह भी नकली निकलीं हैं।

ये भी पढ़ें -  दूधिया की हत्या: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड पर हुई वारदात, हमलावरों ने सिर में मारी गोली


पुलिसकर्मियों पर आरोप
पीड़ित ने कहा कि पुलिसकर्मियों ने ठीक से जेवरात की बरामदगी नहीं की। उन्हें फोटो दिखाई। हार नहीं होने पर विरोध करने पर चुप कर दिया। वह मामले को लखनऊ के अधिकारियों तक ले जाएंगे। उन्होंने जांच की मांग की। डीसीपी सिटी ने आश्वासन दिया कि जांच कराई जाएगी। सदर के एसीपी विनायक भोसले को जांच दी गई है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed