फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jewelery and cash worth lakhs of rupees stolen in Rudhou Mustakil

रुधऊ मुस्तकिल में लाखों रुपये के आभूषण व नकदी चोरी

Sun, 08 Aug 2021 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash worth lakhs of rupees stolen in Rudhou Mustakil
टूंडला के गांव नगला केशों में चोरी के लिए काटी गयी दीवार - फोटो : TUNDLA
टूंडला। गांव रुधऊ मुस्तकिल में घर की दीवार काटकर चोर शनिवार रात लाखों रुपये के आभूषण और नकदी चोरी कर ले गए। इस दौरान पूरा परिवार बरामदे में सोता रहा। रविवार सुबह जगार होने पर परिजनों को घटना की जानकारी हो सकी। पीड़ित परिवार ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव रुधऊ मुस्तकिल निवासी जयवीर सिंह के परिवार के लोग गर्मी होने पर शनिवार रात तकरीबन 11 बजे घर के बरामदे में सो गए। देररात चाकर उसके घर की दीवार काटकर सोने की जंजीर, रेशम पट्टी, चांदी की एक करधनी, 50 हजार रुपये की नकदी, मोबाइल फोन एवं शादी में मिले बर्तन ले गए।
विज्ञापन

रविवार सुबह पांच बजे करीब गीता देवी पत्नी जयवीर सिंह जागी तो उन्हें घटना की जानकारी हो सकी। गीता की चीखपुकार पर परिजन और आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित से तहरीर ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed