फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jeweler Swindles Ornaments Worth ₹1.60 Crore After Lending Money on Interest

UP: पत्नी के इलाज के लिए गिरवी रखे जेवर, सराफा कारोबारी ने 20 लाख रुपये देकर हड़प लिए 1.60 करोड़ के आभूषण

Thu, 26 Mar 2026 10:44 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 26 Mar 2026 10:44 PM IST
सार

पत्नी के इलाज के लिए जेवर गिरवी रखकर सराफा कारोबारी से रुपये लिए। रकम चुकाने के बाद भी सराफा कारोबारी ने जेवर वापस नहीं किए। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। 

विज्ञापन
Jeweler Swindles Ornaments Worth ₹1.60 Crore After Lending Money on Interest
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गौतमबुद्धनगर निवासी बुजुर्ग ने दयालबाग के सराफा कारोबारी पिता-पुत्रों के खिलाफ अमानत में खयानत का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। गौतमबुद्धनगर के सेक्टर 119 स्थित अनन्या सोसाइटी निवासी 60 वर्षीय मुकेश कुमार तलरेजा के अनुसार कई साल पहले वो दयालबाग स्थित सतलीला अपार्टमेंट में रहते थे। वर्ष 2016 में गौतमबुद्धनगर चले गए।
विज्ञापन


आगरा में रहने के दौरान 2012 में पत्नी भागवंती तलरेजा की दोनों किडनी खराब हो गई थीं। इस वजह से पुश्तैनी जेवर गिरवी रखकर पत्नी के इलाज के लिए दयालबाग के हीरा मार्केट स्थित प्रीतमदास ज्वैलर्स के मालिक एसडी सहगल, विपिन और गौरव सहगल से रकम उधार ली थी। इनमें एक किलो 53 ग्राम सोना और 10 लाख रुपये के हीरे के जेवर शामिल थे। कारोबारी ने 20.55 लाख रुपये 60 पैसे सैकड़ा की ब्याज पर दिए थे। जेवर के बदले कारोबारी ने नौ पर्चियां अपने हस्ताक्षर करके दी थीं।
विज्ञापन


वर्ष 2016 में पूरी रकम अदा करने के बाद भी कारोबारी ने जेवर वापस नहीं किए। 5 अगस्त 2025 को पत्नी को देहांत हो गया। उनकी निशानी के रूप में गहने ही बचे हैं जिसे सराफ वापस नहीं कर रहा है। पिछले साल 4 नवंबर को दुकान पर गए तो आरोपी पिता-पुत्रों ने गाली-गलौज की। विरोध पर धक्के मारकर दुकान से बाहर निकाल दिया। जान से मारने की धमकी दी। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि मामला जेवर लेकर हड़पने का है। जांच की जाएगी। पीड़ित से जेवर के संबंध में साक्ष्य लिए जाएंगे। तब आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed