{"_id":"6aa85fa82bdcf7ed9e089f8c","slug":"jetting-machines-deployed-for-sewer-cleaning-in-shaheed-nagar-agra-news-c-25-1-agr1070-1159544-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: शहीद नगर में सीवर सफाई के लिए लगाई जेटिंग मशीनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: शहीद नगर में सीवर सफाई के लिए लगाई जेटिंग मशीनें
विज्ञापन
जेटिंग मशीन।
आगरा। शहीद नगर के टैगोर नगर और भगत सिंह चौराहे के पास चोक नाला और सीवर उफनने से अपने मकान बेचने के पोस्टर लगा चुके लोगों की समस्या पर नगर निगम ने सोमवार को कार्रवाई की। अमर उजाला ने लोगों की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया। अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने इसे संज्ञान लिया और सीवर सफाई के लिए जेटिंग मशीन लगवाई। सड़क पर भरे पानी को निकलवाने के निर्देश दिए।
क्षेत्रीय पार्षद दीपक वर्मा के साथ जोनल सेनेटरी ऑफिसर योगेंद्र कुशवाह मौके पर पहुंचे और मशीनों से सीवर लाइन की सफाई कराई। जेडएसओ ने बताया कि नाले के नीचे बैठी पुलिया जलनिकासी में बाधा बन रही हैं, उसकी मरम्मत कराई जाएगी। टैगोर पार्क की क्षतिग्रस्त दीवारों और टूटे सीवर चैंबरों को ठीक कराया जाएगा। यहां नए सीवर चैंबर भी लगाए जाएंगे। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि तीन माह से नाला और सीवर लाइन चोक होने से परेशान हैं। रविवार को उन्होंने मकान बिकाऊ होने के पोस्टर लगा दिए थे।
वर्जन
- क्षेत्र का निरीक्षण कराया गया है। तत्काल समाधान के साथ स्थायी निदान के लिए क्षतिग्रस्त चैंबर, पुलियों, पार्क और जलनिकासी से जुड़ी समस्याओं को भी दूर कराया जाएगा। - शिशिर कुमार, अपर नगर आयुक्त