फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   jeth shot bahu in dispute of children in Agra police arrested accused

Agra News: बच्चों के विवाद में जेठ ने अनुज वधू को मार दी गोली, घर के लोगों ने भागकर बचाई जान, मची चीख-पुकार

Sun, 21 May 2023 10:41 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 21 May 2023 10:41 PM IST
सार

आगरा में बच्चों के विवाद में जेठ ने अनुज वधू को गोली मार दी। घर के लोगों ने भागकर अपनी-अपनी जान बचाई। इससे घर में चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन
jeth shot bahu in dispute of children in Agra police arrested accused
Agra News: बच्चों के विवाद में जेठ ने अनुज वधू को मार दी गोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में बच्चों के विवाद में जेठ ने अनुज वधू को गोली मार दी। गोली उसकी कमर में जा लगी। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर गई। घायल महिला को एसएन मेडिकल कालेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। आरोपी ने तीन गोलियां चलाईं। इसमें दो मिस हो गईं। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

एक के बाद एक तीन गोलियां चलाईं

घटना जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के चौहटना गांव की है। गांव निवासी गोपाल दर्जी का काम करता है। उसके बच्चे नेहा, लक्ष्य और लक्की रविवार सुबह 8:30 बजे घर में खेल रहे थे। गोपाल किसी बात पर बच्चों को डांटने लगा। गोपाल के छोटे भाई राजकुमार की पत्नी सोनम बीच में बोल पड़ी। सोनम के ममेरे भाई श्यामसुंदर ने बताया कि बहन का बीच में बोलना गोपाल को नागवार गुजरा। वह अवैध पिस्टल ले आया। एक के बाद एक तीन गोलियां चलाईं। दो मिस हुईं, जबकि एक गोली सोनम की कमर में जा लगी। इससे वह वहीं गिर पड़ी। 

विज्ञापन

पुलिस को हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद हुई

परिवार के अन्य लोगों ने इधर-उधर भागकर खुद को बचाया। घर में चीख पुकार मच गई। फायरिंग से गांव में भी दहशत फैल गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। एसीपी लोहामंडी गिरीश कुमार ने बताया कि सोनम के पिता सतीश चंद की तहरीर पर गोपाल के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी को गांव के पास ही गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से घटना में प्रयुक्त अवैध पिस्टल बरामद हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी धमका चुका है आरोपी

श्यामसुंदर ने बताया कि गोपाल आपराधिक प्रवृत्ति का है। परिवार को धमकाकर रखता है। पूर्व में भी गोपाल ने बहन को धमकाया था। उस पर तमंचा तान दिया था। तब परिवार के लोगों ने रोक लिया था। हालांकि पुलिस से शिकायत नहीं की गई थी। इस बार उसने हत्या का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed