फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   jee main topper nishant and pranab agarwaltwins brothers

जेईई मेन में आगरा के जुड़वा भाइयों का कमाल, एक के 100 तो दूसरे के 99.33 परसेंटाइल

Sun, 19 Jan 2020 11:36 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 19 Jan 2020 11:36 AM IST
विज्ञापन
jee main topper nishant and pranab agarwaltwins brothers
जेईई टॉपर निशांत अग्रवाल और प्रणव अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
जेईई मेन के शुक्रवार को घोषित परिणाम में दिल्ली में रह रहे आगरा के जुड़वा भाइयों ने कमाल दिखाया है। टॉपर निशांत अग्रवाल ने 100 परसेंटाइल तो उनके भाई प्रणव ने 99.33 परसेंटाइल हासिल किए। दोनों भाई आईआईटी मुंबई या दिल्ली से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में बीटेक में दाखिला लेना चाहते हैं। 
विज्ञापन


अमर उजाला से बातचीत में मूल रूप से आगरा और दिल्ली के साकेत निवासी निशांत ने कहा कि टॉपर बनने के बारे में तो नहीं सोचा था बस अच्छा स्कोर हासिल करना चाहता था, ताकि आईआईटी में दाखिला मिलने की राह खुल सके। वो और प्रणव दक्षिणी दिल्ली के न्यू सैनिक स्कूल में 12 वीं कक्षा में पढ़ते हैं और निजी कोचिंग संस्थान से जेईई मेन और एडवांस की तैयारी कर रहे हैं। 
विज्ञापन


निशांत ने बताया कि परिवार में मां वीनू अग्रवाल गृहिणी और पिता अरुण अग्रवाल निजी कंपनी में कार्यरत हैं। निशांत के मुताबिक उन्होंने नियमित तौर पर एनसीईआरटी किताबों से परीक्षा की तैयारी की और अंशु मोर के कॉमेडी शो से पढ़ाई के तनाव को दूर भगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, आगरा की मोशन एकेमी के छात्र-छात्राओं ने एक बार फिर जेईई मेन में शानदार सफलता हासिल की है। संस्थान के छात्र हर्षित मिश्रा ने 99.82 और रितिक वर्मा ने 98.97 परसेंटाइल प्राप्त किया है। इनके साथ रोहित शर्मा, रजनी सिंह, सार्थक सोनी, विवेक राज, अर्पित पचौरी, यश अग्रवाल, विवेक बंसल आदि ने सफलता हासिल की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed