{"_id":"6976432f167267ce1f0d1894","slug":"jca-won-the-cricket-match-by-defeating-bca-agra-news-c-25-1-agr1008-974265-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बीसीए को हरा कर जेसीए ने जीते क्रिकेट मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बीसीए को हरा कर जेसीए ने जीते क्रिकेट मैच
विज्ञापन
उठी बाह को जिला बनाने एवं स्टेडियम की स्थापना की मांग
बाह। एनजीओ एंग्री यूथ एवं बीसीए के तत्वावधान में बाह के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए जिला और स्टेडियम की आवाज बुलंद करने के लिए रविवार को बाह के ईंट भट्ठे के मैदान पर सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इसमें जीसीए ने जीत दर्ज की।
पहला मैच बीसीए बाह और जेसीए जैतपुर के पूर्व खिलाड़ियों के बीच खेला गया। पहले खेलते हुए बीसीए ने 5 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए। इसमें आदिल वेग के 63 रन की पारी खेली। जेसीए की टीम ने धर्मवीर के 63 रन की मदद से 15 ओवर में ही जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया।
दूसरा मैच बीसीए यूथ और जेसीए यूथ के बीच खेला गया। पहले खेलते हुए जेसीए जैतपुर ने 200 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसमें विकास चतुर्वेदी के 52, सूरज के 57 और अभय तोमर के 31 रन का योगदान रहा। बीसीए बाह की टीम 184 रन पर ही सिमट गई। गौरव गुर्जर 68 रन, विमल 42 रन ही टिक कर खेल पाए। अंपायर सतीश पचौरी, अरुण सिंह, स्कोरर दीपेंद्र पाल, राहुल बघेल, कमेंटेटर विनोद राजपूत, पंकज मिश्रा रहे। मेरठ के वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेशराज शर्मा, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिओम पांडेय, पवन टाइगर ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। बीसीए के मीडिया प्रभारी शंकर देव तिवारी एवं एनजीओ एंग्री यूथ के वसीम पठान ने बताया कि स्टेडियम और जिला बनाने की 40 साल पुरानी मांग को पूरा करने के लिए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन पर क्षेत्रीय लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं। इस दौरान देवेंद्र शर्मा, आनंद प्रकाश पचौरी, देवेंद्र मिश्रा, नरेंद्र भारतीय, ललित महेरे, अवधेश महेरे, प्रशांत राजपूत, अजय कुशवाह, वामिक हुसैन आदि रहे। संवाद