{"_id":"65243e863884e993e40f9ded","slug":"jayashree-rams-slogans-kept-echoing-in-shaurya-jagran-yatra-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-5716-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: शौर्य जागरण यात्रा में गूंजते रहे जयश्री राम के नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: शौर्य जागरण यात्रा में गूंजते रहे जयश्री राम के नारे
Mon, 09 Oct 2023 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 09 Oct 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
शौर्य जागरण यात्रा में गूंजते रहे जयश्री राम के नारे
मैनपुरी। विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले मैनपुरी पहुंची शौर्य जागरण यात्रा का शहर में जगह जगह पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया। युवाओं की टोली रास्ते भर जयश्री राम के जयकारे लगाती रही।
जिले की सीमा में पहुंचते ही घिरोर में फिरोजाबाद बार्डर पर हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने शौर्य जागरण यात्रा का स्वागत किया। घिरोर में प्रमुख मार्ग से होती हुई शौर्य जागरण यात्रा मैनपुरी के लिए रवाना हुई। मैनपुरी में सिंधिया तिराहे पर हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शौर्य जागरण यात्रा का स्वागत किया। विहिप जिलाध्यक्ष सुमित चौहान की अगुवाई में विहिप कार्यकर्ता बाइकों पर सवार होकर सड़कों पर निकले। सिंधिया तिराहा, जीआईसी मैदान, आगरा रोड पुलिस चौकी, बड़ा चौराहा, संता बसंता चौराहा, तांगा स्टैंड, रोडवेज बस स्टैंड, ईशन नदी पुल होती हुई कुरावली रोड स्थित मैरिज होम में पहुंची। रास्ते में जगह जगह पुष्प वर्षा करके शौर्य जागरण यात्रा का स्वागत किया गया। मैरिज होम में हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने जोश के साथ शौर्य जागरण यात्रा में शामिल नेताओं का स्वागत किया।