फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jayant Chaudhary Speech In Mathura Over Farmers Protests

जयंत चौधरी ने लगाया केंद्र पर आरोप, 'किसानों के खिलाफ साजिश रच रही है मोदी सरकार'

Fri, 22 Jan 2021 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 22 Jan 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Jayant Chaudhary Speech In Mathura Over Farmers Protests
मानागढ़ी में किसान पंचायत को संबोधित करते रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला
मोदी सरकार किसानों के खिलाफ साजिश रच रही है। प्रधानमंत्री मोदी किसानों को मूर्ख समझ रहे हैं। ऐसा पहली बार हो रहा है कि किसान आंदोलन के 58 दिन हो चुके हैं और 70-75 किसानों के शहीद होने के बाद भी कृषि कानूनों पर सरकार सुनने को तैयार नहीं है। यह बात राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कही।
विज्ञापन


जयंत चौधरी गुरुवार को नौहझील के गांव बरौठ और मानागढ़ी में किसानों की पंचायत को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार मनमानी और तानाशाही कर रही है। इसके लिए हमें लंबी लड़ाई लड़नी पड़ेगी। आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में एकजुट होकर ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। इसमें किसान बढ़-चढ़ कर भाग लें।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Farmers Protest: ट्रैक्टर परेड में शामिल होंगे आगरा के कई किसान, गांवों में जनसंपर्क कर बनाई रणनीति
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने कहा यदि किसान दिल्ली न जाना चाहें तो वह अपने क्षेत्र में भी ट्रैक्टर मार्च निकाल सकते हैं। इस मौके पर वरिष्ठ नेता कुंवर नरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष रामरसपाल पौनियां, रविंद्र नरवार, देवराज चौधरी, भगवती चौधरी,  योगेंद्र चौधरी, योगेश नौहवार, सुशील चौधरी, चेतन मलिक, अनुज सिसौदिया, हरपाल, शोभित चौधरी, नरेंद्र चौधरी, बृजेश चौधरी आदि मौजूद रहे।

रालोद उपाध्यक्ष जयंत का बाजना कट पर किया स्वागत
नौहझील में आयोजित किसान पंचायत में शामिल होने जा रहे रालोद उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद जयंत चौधरी का बाजना कट पर रालोद कार्यकर्ता-पदाधिकारियों से स्वागत किया। इस दौरान उन्हें माला और दुपट्टा ओढ़ाया गया। स्वागत कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ता पूर्व सांसद के साथ किसान पंचायत के लिए रवाना हो गए। स्वागत करने वालों में जिलाध्यक्ष रामरसपाल सिंह पौनियां, रविंद्र नरवार, रालोद नेता मनोज शर्मा, जयवीर सिंह, ताराचंद गोस्वामी, गौरव मलिक, विवेक देशवार आदि प्रमुख रहे। 

रालोद की किसान पंचायत में पहुंचे सौंख से कार्यकर्ता
गांव मनागढ़ी में रालोद द्वारा आयोजित किसान पंचायत में सौंख से बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद जयंत चौधरी का संबोधन सुना। पंचायत में भाग लेने वालों में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बाबूलाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चेतन मलिक, सुरेश भगत, जिला महामंत्री बच्चू सिंह चाहर, महासचिव बलजीत सिंह, प्रेम सिंह, भोला सिंह, संतोष चाहर, योगेश सिंह, शिव कुमार, धीरेंद्र सिंह, संतोष राणा, नीरज सिंह, वीरेंद्र सिंह, गंभीर सिंह आदि प्रमुख रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed