फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   jayant chaudhary

देश का वातावरण बिगड़ रहा: जयंत

Wed, 02 Sep 2015 02:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Wed, 02 Sep 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
jayant chaudhary

विज्ञापन
राष्ट्रीय लोकदल के महासचिव जयंत चौधरी ने भूमि अधिग्रहण मुद्दे पर एक बार फिर केंद्र सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि जब से मोदी सरकार ने भूमि अधिग्रहण बिल में बदलाव की घोषणा की है, तब से निवेशक आने को तैयार नहीं हैं। वह भूमि अधिग्रहण के चक्कर में नहीं फंसना चाह रहे। छोटे चौधरी ने कहा कि इस बिल को लेकर मोदी सरकार पिछले आठ महीने से देशवासियों को गुमराह कर रही है। कहा कि देश का वातावरण बिगड़ रहा है।

मंगलवार को बोदला-सिकंदरा रोड स्थित लक्ष्मी पैलेस में आयोजित प्रेसवार्ता में जयंत चौधरी ने पावर ग्रिड के लिए किए गए भूमि अधिग्रहण मामले में ग्रामीणों के विरोध को जायज बताया। कहा कि रालोद पावर ग्रिड के विरोध में नहीं है, लेकिन भूमि अधिग्रहण किसानों की सहमति से होना चाहिए। किसानों पर लाठी बरसाने से माहौल और बिगड़ेगा। उन्होंने प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि आपदा प्रभावित बहुत से किसानों को अब तक मुआवजा नहीं मिला है। केंद्र और प्रदेश सरकार दोनों ने किसानों के साथ छल किया है। वहीं, पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर कहा कि पार्टी सीधे तौर पर इस चुनाव से दूर रहेगी। हालांकि पार्टी समर्थित प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। प्रत्याशियों का चयन स्थानीय स्तर पर ही तय किया जाएगा। पार्टी प्रदेश या राज्य स्तरीय पदाधिकारियों का इसमें हस्तक्षेप नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed