{"_id":"5b48bad44f1c1b47748b45cb","slug":"jayant-chaudhary-addressed-pol-khol-meeting-in-kiraoli","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिजली दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ गरजे जयंत चौधरी, किया बड़ा एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ गरजे जयंत चौधरी, किया बड़ा एलान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 13 Jul 2018 08:14 PM IST
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते जयंत चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के किरावली में शुक्रवार को बिजली दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। मिनी ग्रामीण स्टेडियम में 'पोल खोल धावा बोल' अभियान के तहत आयोजित जनसभा में जयंत ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर जन जागरण और 12 अगस्त को पूरे प्रदेश में बिजलीघरों का घेराव करने को कहा।
जयंत चौधरी ने कहा कि प्रति हार्सपावर 335 रुपये बिल बढ़ा दिया गया है। किसानों नलकूप में भी प्रति हार्स पावर 100 से बढ़ाकर 150 रुपये कर दिए गए हैं। गरीब मजदूर, किसान इसे क्या दे पाएगा। उन्होंने कहा कि धन्ना सेठ बिजली चोरी कर रहे हैं, लेकिन गरीबों पर एफआईआर हो रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों को फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। योगी जी कहते हैं कि रामराज्य होगा। पर, लूट-डकैती, अपहरण और भ्रष्टाचार बढ़ गया है। दुराचार की वारदातें बढ़ गई हैं। वहीं एक भाजपा नेता कहते हैं कि यह सामान्य घटनाएं हैं। उन्होंने कहा कि आज आदमी जेल में सुरक्षित नहीं है।

जयंत ने किया ये एलान
रालोद उपाध्यक्ष ने कहा कि नरेंद्र मोदी किसानों की आय दोगुनी करने का सब्जबाग दिखा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने घोषणा की थी कि स्वामीनाथन की रिपोर्ट लागू करेगें। नहीं किया। किसान तंगी के कारण दो वर्ष से आत्महत्या कर रहे हैं। भ्रष्टाचार मुक्त शासन, काला धन वापसी पर कुछ नहीं हुआ।
जयंत चौधरी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में गांव-गांव जाकर इस सरकार की पोल खोलने का काम करेगें। 12 अगस्त को प्रत्येक बिजली घर पर धावा बोलकर घेराव किया जाएगा। पार्टी ने एक सर्वेक्षण फार्म तैयार किया है। जो लोग परेशान है। वे फार्म भरकर जमा करें। समीक्षा करके सरकार को घेरेंगे।