फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jat agitation' s flame reached Agra

आगरा तक पहुंची जाट आंदोलन की आंच

Mon, 22 Feb 2016 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Updated Mon, 22 Feb 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
Jat agitation' s flame reached Agra
केंद्रीय सेवाओं में आरक्षण के लिए हरियाणा में चल रहे हिंसक  जाट आंदोलन की आंच रविवार को आगरा तक पहुंच गई। किरावली में जाट प्रदर्शनकारी सड़क पर उतर आए। उन्हें जाम लगाने से पुलिस ने बड़ी मुश्किल से रोका। मथुरा में जाटों ने यमुना एक्सप्रेस वे कब्जा लिया तो इसका असर आगरा तक रहा। एनएच-2 पर हजारों वाहन घंटों तक  जाम में फंसे रहे। पलवल खंड से होकर जाने वाली 36 ट्रेनें रद्द किए जाने से हजारों मुसाफिर कैंट, सिटी, राजामंडी और ईदगाह रेलवे स्टेशनों पर परेशान रहे। शहर में सीटीईटी देने आए 28 हजार अभ्यर्थियों को भी घर वापस जाने के लिए तमाम मुसीबतों का सामना करना पड़ा। ये परेशानियां और बढ़ सकती हैं। क्योंकि जाट संगठनों ने रणनीति बनाकर आंदोलन को तेज करने का एलान किया है।
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेस-वे और एनएच-2 किया जाम
अमर उजाला ब्यूरो
मथुरा/आगरा। जाट आंदोलनकारियों ने दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-टू) और यमुना एक्सप्रेस वे को जाम कर दिया। आंदोलन के चलते ही ट्रेनों के पहिए कोसीकलां में थम गए तो कई रद्द कर दी गईं। दो घंटे बाद जाम खुलवाया गया, लेकिन यातायात सामान्य होने में घंटों लग गए। जाट आरक्षण आंदोलन के समर्थन में रविवार को राष्ट्रीय लोकदल भी कूद पड़ा। कार्यकर्ताओं ने पहले भाजपा के मथुरा जिला कार्यालय पर प्रदर्शन किया, फिर भारतीय किसान यूनियन के लोगों के साथ यमुना एक्सप्रेसवे के राया इंटरचेंज पर दोपहर सवा बजे जाम लगा दिया। यह सवा तीन बजे खोला गया। नोएडा और आगरा की ओर वाहनों की लंबी कतार लग गईं। उधर, एनएच-टू पर जयगुरुदेव मंदिर के निकट संयुक्त जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एचपी सिंह परिहार के नेतृत्व में लोगों ने एक बजे जाम लगा दिया। करीब डेढ़ घंटे यातायात ठप रहा। इधर, हरियाणा में रेलवे ट्रैक पर जाटों का कब्जा होने के कारण मथुरा की ओर से दिल्ली जा रही ट्रेनों को कोसीकलां पर ही रोक दिया गया। कई ट्रेन यहां से मथुरा के लिए फिर वापस कर दी गईं।
विज्ञापन

पटरी से उतरा रेल यातायात
आगरा। जाट आंदोलन के मथुरा तक पहुंचने का असर आगरा रीजन में यह रहा कि रेल यातायात पूरी तरह पटरी से उतर गया। आगरा कैंट स्टेशन पर लगा इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड भी बंद कर दिया गया। इस कारण मुसाफिरों को ट्रेनों की सूचना भी नहीं मिल पाई। इन ट्रेनों को दूसरे रूट से गुजारा गया। निजामुद्दीन-वास्कोडिगामा एक्सप्रेस गाजियाबाद मितावली, आगरा कैंट से होकर झांसी, बीना के रास्ते से गुजारी गईं। निजामुद्दीन-बांद्रा गरीबरथ एक्सप्रेस गाजियाबाद, मितावली, आगरा फोर्ट, बयाना होकर चल रही है। नई दिल्ली-चेन्नई तमिलनाडु एक्सप्रेस भी इसी रूट से गुजारी गई। हरिद्वार-पुरी उत्कल एक्सप्रेस को बल्लभगढ़ स्टेशन पर ही रोक दिया गया। कई अन्य ट्रेनों को रूट बदलकर आगरा, मथुरा, गाजियाबाद रूट से गुजारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पलवल खंड से गुजरने वाली रद्द गाड़ियां
गाड़ी संख्या    ट्रेन
19024    जनता एक्सप्रेस
12716    सचखंड एक्सप्रेस
12484    अमृतसर-कोचिवेली एक्सप्रेस
12191    श्रीधाम एक्सप्रेस
16032    अंडमान एक्सप्रेस
12060    जनशताब्दी एक्सप्रेस
12480    निजामुद्दीन-रायगढ़ एक्सप्रेस
12438    सिकंदराबाद-राजधानी
12190    महाकौशल एक्सप्रेस
64902    गाजियाबाद-कोसीकलां एक्सप्रेस
12952    मुंबई राजधानी
पश्चिम एक्सप्रेस,
गाजियाबाद मथुरा मेमू,
निजामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस,
नई दिल्ली हैदराबाद तेलगांना एक्सप्रेस
नई दिल्ली आगरा कैंट इंटरसिटी
निजामुद्दीन जबलपुर एक्सप्रेस
जीटी एक्सप्रेस
निजामुद्दीन उदयपुर एक्सप्रेस
मालवा एक्सप्रेस
उत्तर प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
निजामुद्दीन कोसीकलां एक्सप्रेस
निजामुद्दीन बैंगलोर एक्सप्रेस
अमृतसर-दादर एक्सप्रेस
निजामुद्दीन-हबीबगंज एक्सप्रेस
कर्नाटक एक्सप्रेस
वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस
देहरादून-बांद्रा एक्सप्रेस
सराय रोहिल्ला-इंदौर इंटरसिटी
दक्षिण एक्सप्रेस
नई दिल्ली-पुडिचेरी एक्सप्रेस
कालका साईंनगर एक्सप्रेस
सराय रोहिल्ला-छिंदवाड़ा एक्सप्रेस
ताज एक्सप्रेस,  हबीबगंज नई दिल्ली शताब्दी
मानिकपुर-निजामुद्दीन, खजुराहो निजामुद्दीन एक्सप्रेस

पूरा शहर हो गया जाम
मथुरा में राया के पास यमुना एक्सप्रेस वे पर जाम लगाने का असर आगरा में रविवार को शाम पांच बजे से दिखाई दिया। यहां शाहदरा चुंगी, नुनिहाई, अंबेडकर पुल, वाटर वर्क्स, सुल्तानगंज की पुलिया के चौराहों पर लंबा जाम लगा रहा। इसके साथ ही एनएच दो पर भी वाहनों की कतारें लग गईं। ट्रैफिक पुलिस ने कई वाहनों को रूट डायवर्ट करके गुजारा। शहर के अंदर एमजी रोड तक जाम रहा। रात आठ बजे तक हालात सामान्य हो सके।
आज भी कैंसिल रहेंगी रोडवेज की कई बसें
आगरा। जाट आंदोलन से रोडवेज को भी भारी झटका लगा है। कई बसें पलवल में फंसी हुई हैं। रविवार को आगरा परिक्षेत्र में 60 बसों को नहीं चलाया जा सका। कई बसों में यात्रियों को टिकट का पैसा वापस किया गया, जबकि कई बसों को कोसी और पलवल से पहले ही रोक दिया गया। हरियाणा रूट की ज्यादातर बसों को कैंसिल कर दिया गया है। रोडवेज के अधिकारियों के मुताबिक, एक ही दिन में रोडवेज को छह से सात लाख रुपये का घाटा उठाना पड़ा। एआरएम मोहनलाल ने बताया कि आज सोमवार को भी आंदोलन के मद्देनजर बसों को कैंसिल किया जा सकता है।
किरावली में जाटों ने मानव शृंखला बनाई
अमर उजाला ब्यूरो
किरावली (आगरा)। आरक्षण की मांग को लेकर किरावली में रविवार को जाटों ने प्रदर्शन किया। बाईपास चौराहा स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद उन्होंने जमकर नारेबाजी की और रोड जाम करने का प्रयास किया। हरियाणा में मारे गए लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद मानव शृंखला बनाई और धरने पर बैठ गए। इस दौरान जाम के हालात बने। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत किया।  जिला जाट संघर्ष समिति के तत्वावधान में दोपहर 12 बजे समाज के लोग अमर गार्डन में इकट्ठे हुए। इस दौरान चेयरमैन जगदीश सिंह ने कहा कि आरक्षण को हम हर हाल में लेकर ही रहेंगे। मोहन सिंह चाहर ने कहा कि हरियाणा की तरह हमें भी एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। जिला जाट महासभा के जिलाध्यक्ष रामप्रकाश आर्य ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर युवाओं को जिम्मेदारी सौंपकर संघर्ष करना होगा। उन्होंने कहा कि 28 मार्च को किरन गार्डन अकोला में पूर्वाह्न 11 बजे जिले की सभी 15 ब्लाकों के जाट समाज के लोग एकत्रित होंगे। इस दौरान हरियाणा में मारे गए समाज के लोगों को श्रद्धांजलि देकर शोक संवेदना व्यक्त की गई। बाद में मानव शृंखला बनाकर नारेबाजी की और बाईपास चौराहा पर जाकर धरने पर बैठ गए। नेशनल हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास किया। एसओ अछनेरा ने  लोगों को समझाकर जाम लगाने से रोका। भूरी सिंह, हाकिम सिंह शास्त्री, रामप्रताप राना, भीकम सिंह, हाकिम सिंह सोलंकी ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तम सिंह चाहर ने की। इस मौके पर दुरजन लंबरदार, गजाधर सिंह, ठाकुर ज्ञानसिंह, यशपाल सिंह जिला पंचायत सदस्य, मोरध्वज, घंसू सरपंच, डोरीलाल, राजेन्द्र, रहीश, रघुवीर सिंह आदि मौजूद रहे।


आज कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे जाट
आगरा। जाट समाज आगरा की बैठक रविवार को पूर्व आईएएस रनवीर सिंह की अध्यक्षता में हुई। होटल सोलिटेयर में आंदोलन की रूपरेखा पर चिंतन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि अगर हरियाणा में सेना का प्रयोग बंद नहीं हुआ तो आगरा के जाट भी खामोश नहीं बैठेंगे। तय किया कि जाट समाज सोमवार को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंप कर सेना के दुरुपयोग को रोकने और प्रधानमंत्री से केंद्रीय सेवाओं और नौ राज्यों में जाट समाज को एक समान आरक्षण की सुविधा की मांग करेगा। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश जाट महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलराज सिंह, कप्तान सिंह चाहर, एसके तोमर, लखपत सिंह, ललित चाहर, चौधरी गोपीचंद, ओपी वर्मा, यशपाल राणा, पूरन सिंह, डा. पृथ्वी सिंह, डा. मालती, जयपाल सिंह खिरवार, हरिओम जूरैल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed