{"_id":"659ae8eaecb443a08701303d","slug":"janmabhoomi-s-party-received-threat-from-pakistan-complaint-lodged-with-ssp-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: जन्मभूमि के पक्षकार को पाकिस्तान से मिली धमकी, एसएसपी से की गई शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जन्मभूमि के पक्षकार को पाकिस्तान से मिली धमकी, एसएसपी से की गई शिकायत
Sun, 07 Jan 2024 11:39 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 07 Jan 2024 11:39 PM IST
सार
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के पक्षकार आशुतोष पांडेय ने बताया कि शनिवार को फेसबुक पेज आईडी को भी हैक कर एडमिन से हटा दिया गया। फेसबुक पेज पर कई बार भद्दी टिप्पणी भी की गई।
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के व जन्मभूमि के 18 वादों में से एक में पक्षकार आशुतोष पांडेय ने खुद को पाकिस्तान से धमकी मिलने का आरोप लगाया है। साथ ही फेसबुक आईडी हैक करने का भी आरोप लगाया है। आशुतोष पांडेय ने प्रमुख गृह सचिव केंद्र सहित एसएसपी मथुरा, उप्र गृह विभाग में ईमेल के जरिये शिकायत की है। एसएसपी ने मामले को जांच के लिए साइबर सेल के सुपुर्द कर दिया है।
आशुतोष पांडेय श्रीमठ महेश्वर धाम सुनरख रोड, प्रेम मंदिर के पीछे, वृंदावन व मूल निवासी शामली ने आरोप लगाया है कि कई बार आतंकी संगठन पीएफआई द्वारा हत्या की धमकी आ चुकी है। अब पाकिस्तान से कई युवकों द्वारा जन्मभूमि के वाद में पैरवी करने को लेकर धमकी दी है। फेसबुक पेज पर भी कई बार भद्दी टिप्पणी की है।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि के वाद में हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट जाकर पैरवी करने पर सिर कलम करने की धमकी दी गई है। शनिवार देर रात फेसबुक पेज आईडी को भी हैक एडमिन से हटा दिया है। जैत इंस्पेक्टर अजय वर्मा ने बताया कि एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार के अनुसार मामले में जांच की जा रही है, जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।