फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   10-Year-Old Sunny Dies Falling Into Well Family Demands Answers;

Agra Crime: कुएं में गिरने पर कौमा में आने से गई थी सनी की जान, पीएम रिपोर्ट के बाद पुलिस की जांच हुई तेज

Thu, 22 Jan 2026 02:39 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 22 Jan 2026 02:39 PM IST
सार

बासौनी के पुरोहितन पुरा गांव में 10 वर्षीय सनी कुएं में गिरकर कौमा में आ जाने से मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी।

विज्ञापन
10-Year-Old Sunny Dies Falling Into Well Family Demands Answers;
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बासौनी के पुरोहितन पुरा (बरहा) गांव स्थित ननिहाल में 18 जनवरी को दोपहर 2 बजे उतरते समय साड़ी की रस्सी टूटने से कुए में गिरे पार्वतीपुरा गांव के बालक सनी (10) की मौत हो गई थी। 19 जनवरी को 24 घंटे बाद उसका शव बरामद हुआ था। प्रभारी निरीक्षक बासौनी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुए में गिरने के बाद सनी के कौमा में आने से जान जाने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन


सनी की मौत के बाद पिता संजू सदमे में हैं। संजू और उसके परिजन ने सवाल उठाया है कि आखिर कुएं के चारों ओर लगे तारों में दौड़ रहे करंट को किसने बंद किया? सवाल ये भी है कि साड़ी की रस्सी कमर में बांध कर कुए में सनी के उतरते समय वहां पर कौन मौजूद था? सनी की मौत से सुधबुध खोई मां मीरा की आंखों में आंसू नहीं रुक रहे हैं। उन्होंने बताया कि बेटे को अच्छी परिवरिश के लिए ननिहाल भेजा था, लेकिन ईश्वर ने उसे महज 10 साल की उम्र में ही छीन लिया।
विज्ञापन


बतादें कि 18 जनवरी को साइकिल का टायर लेकर खेल रहे सनी के लापता होने पर नाना गुरनरायन ने बासौनी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 24 घंटे बाद 19 जनवरी को गांव के कुएं में सनी का शव मिलने से परिजनों के जेहन में कई सवाल उठ रहे हैं। कुएं में साइकिल पड़ी होने के बहकावे में आकर सनी घर से नानी की साड़ी लाया और कमर में उसकी रस्सी बांध कर कुएं में उतरते समय रस्सी टूटने से हादसे का शिकार हो गया, लेकिन परिजनों के गले हादसे की बात उतर नहीं रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed