{"_id":"57e818ef4f1c1bdb05574002","slug":"janakpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"निखरने लगी जनक महल की शोभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निखरने लगी जनक महल की शोभा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
धर्माध्यक्षों ने किया दीप जलाकर जनकपुरी का श्रीगणेश
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निखरने लगी जनक महल की शोभा
धर्माध्यक्षों ने किया दीप जलाकर जनकपुरी का श्रीगणेश
अमर उजाला ब्यूरो
आगरा।
बल्केश्वर कालोनी में आयोजित किए जा रहे जनकपुरी महोत्सव के मुख्य आकर्षण जनक महल पर पहला कार्यक्रम रविवार को आयोजित किया गया। गुरुद्वारा गुरु का ताल के संत बाबा प्रीतम सिंह, बल्केश्वर महादेव मंदिर के महंत कपिल नागर, सुनील नागर, शक्ति सुशील मंदिर के महंत कीमती लाल शर्मा ने मंच पर दीप प्रज्ज्वलित किया और ईश्वर से आयोजन के निर्वघ्न संपन्न होने की कामना की। धर्माध्यक्षों ने आशीष वचन दिए और शहर वासियों से इस आयोजन में शामिल होकर पुण्य लाभ कमाने की अपील की। डा. रामअवतार शर्मा, डा. सुदर्शन सिंघल, डा. कुंदनिका शर्मा, संजय श्रीवास्तव, प्रकाश चंद्र अग्रवाल, ताराचंद मित्तल, केशव अग्रवाल, वत्सला प्रभाकर, अनिल चतुर्वेदी, ममता सिंघल, प्रभारी प्रभजोत कौर आदि मौजूद रहे।
जगमगाने लगी जनकपुरी
मुख्य मंच के साथ ही जनकपुरी क्षेत्र भी जगमगाने लगा है। जनकमंच की ओर जाने वाले मार्गों पर विद्युत सजावट की गई है। क्षेत्र के लोगों ने अपने घरों में रंगाई पुताई के साथ विद्युत झालरों से घरों को सजाया है। पूरा क्षेत्र रविवार शाम से ही जगमगाने लगा। हालांकि मुख्य जनक मंच का कार्य अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। कारीगर रात भर काम करेंगे। सोमवार को भी क्षेत्र में दिन भर काम चलेगा। सोमवार को शाम जनकपुरी की सुंदरता शबाब पर होगी।