फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   janakpuri mahotsav agra 2019 date

जनकपुरी महोत्सव: भगवान श्रीराम की आएगी बरात, समस्याओं से मिलेगी निजात

Mon, 15 Jul 2019 01:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 15 Jul 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
janakpuri mahotsav agra 2019 date
जनकपुरी महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
आगरा में जनकपुरी महोत्सव के चयनित निर्भय नगर के लोगों में खासा उत्साह है। हर व्यक्ति भगवान श्रीराम की बरात का स्वागत करने के लिए आतुर हो उठा है। सभी बोले कि भगवान श्रीराम की बरात के आगमन के चलते निर्भय नगर में जलभराव, गंदगी, स्ट्रीट लाइट न होने जैसी समस्याओं का निदान भी हो जाएगा।
विज्ञापन


25 सितंबर को रामलीला मैदान से भगवान श्रीराम की बरात चलेगी। यह 26 सितंबर की सुबह पूरे शहर का भ्रमण करते हुए निर्भय नगर पहुंचेगी। यहां माता जानकी और भगवान श्रीराम का विवाह होगा। 27 सितंबर को बरात की विदाई होगी। इस तरह तीन दिन तक निर्भय नगर में जनकपुरी महोत्सव का आयोजन होगा।
विज्ञापन


निर्भय नगर में पहली बार यह आयोजन हो रहा है। क्षेत्रीय निवासियों में खासा उत्साह है। लोग अपने घरों को सजाने की योजना बनाने में लग गए हैं। किन रिश्तेदारों को आयोजन के दौरान आमंत्रित किया जाएगा, इसकी सूची बनने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोग खुश

स्थानीय निवासी अलका रावत ने कहा कि अभी तक हम कमला नगर और आवास विकास कॉलोनी में जनकपुरी महोत्सव देखने जाते थे। इस बार हमारे यहां ही महोत्सव होगा। मुझे बहुत खुशी हो रही है।  

साधना शर्मा ने कहा कि निर्भय नगर में जनकपुरी महोत्सव होने से ऐसा लग रहा है कि मानों भगवान श्रीराम की बरात हमारे ही घर आएगी। हमको स्वागत करने का मौका मिलेगा। मैं काफी उत्साहित हूं। 

महोत्सव के लिए पर्याप्त स्थान

जनकपुरी महोत्सव समिति के सदस्य निर्भय नगर निवासी राजकुमार गुप्ता के अनुसार जनकपुरी महोत्सव के लिए क्षेत्र में पर्याप्त जमीन है। उपकार प्रकाशन वालों की अपनी खुद करीब छह हजार गज जमीन है। 

इसके अलावा विद्युत विभाग का एक मैदान खाली पड़ा है। छोटे-छोटे कार्यक्रमों और झांकियों के लिए पर्याप्त प्लाट हैं। कहीं से कोई रास्ता ब्लॉक नहीं करना पड़ेगा। एक-दो दिन में ही हम लोग जनक का चयन कर लेंगे। 

12 सितंबर से शुरू होगी रामलीला 

रामलीला कमेटी के महामंत्री श्रीभगवान अग्रवाल ने बताया कि अनंत चौदस से रामलीला का शुभारंभ होता है। इस बार 12 सितंबर को अनंत चौदस है। 10 अक्तूबर को दशहरा है। रावण दहन के साथ रामलीला का समापन होगा। निर्भय नगर में पर्याप्त स्थान और व्यवस्थाओं में सुविधा को देखते हुए वहां जनकपुरी महोत्सव का आयोजन करने का निर्णय लिया गया।

विद्युत यांत्रिक के मुख्य अभियंता संजय कटियार ने कहा कि जनकपुरी महोत्सव में बड़े स्तर पर कार्य होते हैं, लेकिन स्ट्रीट लाइट की समस्या को हम सोमवार को ही ठीक कर देंगे। यह निरंतर होने वाला कार्य है।

वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एमएम अग्रवाल ने बताया कि निर्भय नगर में अलग से टीम लगाई जाएगी। जहां भी गंदगी है। उसे दूर किया जाएगा। जलभराव की समस्या का भी समाधान होगा। मैं खुद क्षेत्र का भ्रमण करूंगा और समस्याओं का समाधान कराऊंगा।

महापौर नवीन जैन ने कहा कि निर्भय नगर में स्ट्रीट लाइट, जलभराव, गंदगी की समस्या के समाधान और विकास कार्य युद्ध स्तर पर किए जाएंगे। कोशिश रहेगी कि सितंबर माह के पहले सप्ताह तक ही सभी कार्य करा दिए जाएं। जनकपुरी महोत्सव की भव्यता में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed