फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Janakpuri mahotsav 2025 Mithila Palace starts taking shape

जनकपुरी महोत्सव 2025: मिथिला महल लेने लगा आकार, जल्द गूंजेगी श्रीराम की जयका; 80 कारीगर दिन-रात जुटे

Sat, 23 Aug 2025 08:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 23 Aug 2025 08:56 AM IST
सार

आगरा में होने वाले जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। कोलकाता के कारीगर मिथिला नगरी को स्वरूप देने में दिन-रात जुटे हुए हैं।

विज्ञापन
Janakpuri mahotsav 2025 Mithila Palace starts taking shape
मिथिला महल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के कमला नगर में होने वाले ऐतिहासिक जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आगमन के लिए बनाई जा रही मिथिला नगरी धीरे-धीरे आकार लेने लगी है। महल का आधा ढांचा पूर्ण हो चुका है। पश्चिम बंगाल के कोलकाता के कारीगर मिथिला नगरी को स्वरूप देने में दिन-रात जुटे हुए हैं। 17 सितंबर को राम बरात से पहले इसे तैयार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


श्री जनकपुरी महोत्सव समिति के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि जन-जन के आराध्य श्रीराम के स्वागत के लिए मिथिला नगरी का महल तैयार हो रहा है। महल को भव्य स्वरूप देने के लिए कोलकाता के 80 कारीगर ढांचा बना रहे हैं। ढांचे का काम करीब 50 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


महोत्सव समिति के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि पूरा ढांचा लोहे का बनाया जा रहा है। इस बार का मिथिला महल सबसे ऊंचा और बड़ा होगा, जिसकी चौड़ाई 250 फीट और ऊंचाई 125 फीट होगी। श्रीराम दरबार का मंच 60 फीट चौड़ा और 24 फीट लंबा होगा। उसके नीचे 60 फीट चौड़ा और 16 फीट लंबा आरती मंच बनाया जाएगा, जिससे स्वरूपों की आरती करने में कोई दिक्कत न हो। मंच के सामने 1500 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। बरसात से बचाने के लिए मंच को वाटरप्रूफ बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिथिला नगरी में सजेंगी आकर्षक झांकियां
अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि मिथिला नगरी में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मार्ग पर कई झांकियां भी सजाई जाएंगी। कमला नगर टंकी रोड पर 12 ज्योतिर्लिंग की अद्भुत झांकियां लगेंगी। इसके अलावा कमला नगर के सत्यम पार्क में ऑपरेशन सिंदूर की झांकी भी आकर्षण का केंद्र होगी। इन झांकियों को बनाने के लिए भी कोलकाता से कारीगर बुलाए गए हैं।


25 बार जनकपुरी बनाने का मिला सौभाग्य
मिथिला महल बना रहे कोलकाता के मुख्य कारीगर जुगाई कुमार राय ने बताया कि वह आगरा में अब तक 25 बार जनक महल का निर्माण कर चुके हैं। उनके साथ 70 से 80 कारीगर कार्य कर रहे हैं। वह अपने आप को सौभाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें भगवान श्रीराम की सेवा करने का मौका मिला है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed