फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Janakpuri Mahotsav 2023 four Lavkush gates on Rajpath know where the parking will be

Janakpuri Mahotsav 2023: जनकपुरी में इस बार 4 लवकुश द्वार, बांकेबिहारी के होंगे दर्शन; जानें और क्या रहेगा खास

Sat, 30 Sep 2023 12:34 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 30 Sep 2023 12:34 PM IST
सार

संजय प्लेस की जनकपुरी पहली बार 1994 में 87 एकड़ में सजी थी। इस बार भी यहां भव्य आयोजन की तैयारी की जा रही है। इस बार राजपथ पर 4 लवकुश द्वार होंगे। इसके साथ  ही 48 फीट के दो मुख्य द्वार सहित कुल 42 तरह के स्वागत द्वार बनेंगे।
 

विज्ञापन
Janakpuri Mahotsav 2023 four Lavkush gates on Rajpath know where the parking will be
जनकपुरी महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनकपुरी महोत्सव के लिए संजय प्लेस को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। इससे पहले 1994 में 87 एकड़ में जनकपुरी सजाई गई थी। 35 फीट का एक मुख्य द्वार और 2 सिंह द्वार सहित कुल 53 स्वागत द्वार बने थे। शहीद स्मारक पर आशीर्वाद परिसर और आदित्य होटल को जनक महल का रूप दिया गया था। पर, इस बार जनकपुरी में 2 मुख्य द्वार (48 फीट), 4 सिंह द्वार व 32 स्वागत द्वार और राजपथ पर 4 लवकुश द्वार सजाए जाएंगे।

विज्ञापन


जनकपुरी कमेटी के महामंत्री हीरेन मित्तल ने बताया कि संजय प्लेस में पहली बार जनकपुरी 1994 में सजी थी। पूरी कोशिश होगी कि इस बार भी भव्य हो। इस बार मुख्य द्वार के नाम विश्वामित्र, वाल्मीकि रखे गए हैं। चार सिंह द्वार राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के नाम पर होंगे। इसके अलावा विशेष विद्युत आकर्षण वाले लवकुश द्वार होंगे। कुल मिलाकर 42 द्वार होंगे। इस बार भी 1994 की तरह पुरुषोत्तम टेंट हाउस ही साजसज्जा का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राधास्वामी सत्संग सभा: शहर हैं कई, लेकिन जमीन विवाद और तारबंदी एक जैसी

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

शीश महल में बांके बिहारी के होंगे दर्शन
इस बार जनकपुरी में शीश महल भी बनेगा। जिसमें बांके बिहारी विराजमान होंगे और भक्तों को दर्शन देंगे। इसके अलावा 32 झरोखे वाले मंदिर बनाए जाएंगे, जिससे प्रत्येक भगवान की मूर्ति होगी।

यहां रहेगी पार्किंग
पार्किंग पालीवाल पार्क रोड, सेंट पीटर्स कॉलेज, नगर निगम परिसर, क्वीन विक्टोरिया, सेंट जोंस कॉलेज परिसर के अंदर पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।

ये भी पढ़ें - तंत्र-मंत्र: सोने के जेवर बने लकड़ी के मोती और ताबीज, तांत्रिक की हरकत से उड़े घरवालों के होश; फिर ये हुआ

करीब से कर सकेंगे सिया-राम के दर्शन
कमेटी के उपाध्यक्ष अनिल रावत ने बताया कि जनक महल के सामने हर साल वीआईपी के लिए अलग से जगह रहती थी। इस बार मंच के किनारे चुनिंदा वीआईपी के बैठने की व्यवस्था की गई है। आम जनता जनक महल के पास से सिया-राम के दर्शन कर सकती है। 1994 की तरह इस बार भी विदेशी पर्यटकों को जनकपुरी महोत्सव में लाने की व्यवस्था भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed