फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Janakpuri Mahotsav 2023 Flowers will be showered by cannon and drones

Janakpuri Mahotsav 2023: तोप और ड्रोन से होगी पुष्प वर्षा, कुछ इस तरह होगा रघुवर का स्वागत

Sun, 24 Sep 2023 02:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 24 Sep 2023 02:46 PM IST
सार

11 अक्टूबर को भगवान श्रीराम बारात का मिथला नगरी में भव्य स्वागत होगा। विभिन्न टावर की छत से पुष्पवर्षा की तैयारी की जा रही है। इस बार पांच दिन का महोत्सव होगा। 
 

विज्ञापन
Janakpuri Mahotsav 2023 Flowers will be showered by cannon and drones
राम बारात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर भारत की ऐतिहासिक राम बारात में प्रभु श्रीराम का स्वागत भव्य होगा। श्रीराम की अगवानी के लिए मिथिलावासी उत्साहित हैं। प्रभु के स्वागत में जनकपुरी के आकाश से पुष्प वर्षा होगी। ड्रोन और तोप की मदद से फूल बरसाए जाएंगे। मार्गों पर पुराने समय में सजावट के लिए उपयोग होने वाली पताका, झालर आदि का विशेष रूप से प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन


राजा जनक पीएल शर्मा के अनुसार मुख्य मंच पर प्रभु राम और सीता के लिए सबसे उच्च स्थान पर दरबार बनाया जाएगा। अतिथि और आमजन के दर्शन के लिए एक समान व्यवस्था रखी गई है। समिति के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि इस बार हेल्प आगरा से महोत्सव के दौरान इमरजेंसी के लिए एंबुलेंस की सहायता ली जाएगी।
विज्ञापन


महामंत्री अनिल वर्मा एवं हीरेन अग्रवाल ने बताया कि महिला स्वयं सहायता समूहों को उनके उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री के लिए निशुल्क स्टॉल दिए जाएंगे। इच्छुक संगठन समिति के कार्यालय पर संपर्क कर सकते हैं। मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा एवं अनिल रावत ने बताया कि संजय प्लेस में प्रतिदिन लगने वाले ठेलों के लिए भी विशेष स्थान तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed